Tuesday , September 8 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। खेड़ा रोड पर युवक ने पहले PCR के आगे वाले शीशे पर वार किए और फिर साइड के शीशे तोड़ दिए। घटना के समय PCR में इंचार्ज प्रियंका और ड्राइवर राजेश मौजूद थे। शीशा टूटने से निकले कांच के कुछ टुकड़े प्रियंका को लगे, लेकिन उन्हें चोट नहीं आई। लोगों ने युवक को रोकने की कोशिश की तो वह खुद को भगवान बताने लगा। उसने लोगों से कहा- मैं भगवान हूं, मत रोको, श्राप दे दूंगा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम को बताया गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को काबू कर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी उसका नाम सामने नहीं आया है।

हाथ में डंडा लेकर पीसीआर तोड़ता युवक।

हाथ में डंडा लेकर पीसीआर तोड़ता युवक।

अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…

  • PCR के अंदर इंचार्ज और ड्राइवर बैठे हुए थे: पुलिस के अनुसार, सोमवार रात पीसीआर किशनगढ़ क्षेत्र के खेड़ा रोड पर खड़ी थी। यह स्थान पीसीआर की ड्यूटी का निर्धारित क्षेत्र था। पीसीआर के अंदर इंचार्ज प्रियंका और ड्राइवर राजेश बैठे हुए थे। प्रियंका पीसीआर के अंदर बैठकर लॉग बुक भर रही थीं।

  • पीसीआर के आगे वाले शीशे पर हमला किया: इसी दौरान अचानक एक युवक वहां पहुंचा। उसने बनियान पहन रखी थी और उसके हाथ में एक डंडा था। इससे पहले कि पीसीआर में बैठे पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, युवक ने डंडे से पीसीआर के आगे वाले शीशे पर हमला करना शुरू कर दिया।

  • युवक ने पीसीआर के शीशे पर डंडे से कई वार किए: हमलावर युवक ने पीसीआर के शीशे पर डंडे से कई वार किए। अचानक हुए हमले से अंदर बैठे पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। डंडे के वार से पीसीआर का आगे वाला शीशा टूट गया। टूटे हुए कांच के कुछ टुकड़े इंचार्ज प्रियंका को भी लगे, लेकिन उन्हें गंभीर चोट नहीं आई।

  • युवक के हाथ में डंडा देख डरे पुलिसकर्मी: हमले के बाद पीसीआर इंचार्ज प्रियंका और ड्राइवर राजेश वाहन से बाहर निकले व युवक को पकड़ने की कोशिश की। युवक के हाथ में डंडा था और वह उसे घुमा रहा था। इस कारण दोनों पुलिसकर्मी सावधानी बरतते हुए उससे दूरी बनाए रहे। इसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी गई।

  • कड़ी मशक्कत के बाद युवक को काबू किया: कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ने का प्रयास किया। युवक को काबू करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार उसे हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र की थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मिनी भारद्वाज भी मौके पर पहुंचीं।

युवक ने PCR के आगे और साइड वाले शीशे तोड़ दिए।

युवक ने PCR के आगे और साइड वाले शीशे तोड़ दिए।

पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से युवक के बारे में पूछताछ की। जांच में सामने आया कि युवक मानसिक रूप से परेशान है। अक्सर इसी इलाके में घूमता रहता है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मिनी भारद्वाज ने बताया कि पीसीआर पर डंडे से हमला करने वाला युवक मानसिक रूप से परेशान है। उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

पंजाब में सामूहिक छुट्टी पर गए सरकारी कर्मचारी, हड़ताल को लेकर मंत्री अमन अरोड़ा ने मुलाजिमों को दी अंतिम चेतावनी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और राज्य सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!