Thursday , October 22 2026
Breaking News

खन्ना में बैंक-जमीन नीलामी का बड़ा फर्जीवाड़ा : PNB अधिकारियों और आढ़ती पर केस दर्ज, करोड़ों की संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला

लुधियाना, (PNL) :  खन्ना में बैंक से जुड़ी जमीन नीलामी प्रक्रिया में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जिसमें आढ़ती हरीश कुमार सिंगला उर्फ लवली और कुछ बैंक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि गुरु कृपा राइस एंड जनरल मिल्स की 14 कनाल 9 मरले जमीन और राइस मिल, जो कि पंजाब नेशनल बैंक के पास गिरवी थी।

उसकी असली कीमत को जानबूझकर कम दिखाकर नीलामी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। शिकायतकर्ता सुनीता के अनुसार, उनके परिवार की इस संपत्ति की वास्तविक कीमत छिपाने के लिए फर्जी मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की गई। आरोप है कि बैंक से जुड़े कुछ अधिकारियों ने अन्य सस्ती संपत्तियों की तस्वीरें और गलत लोकेशन का उपयोग कर दस्तावेजों में हेरफेर किय। जिससे संपत्ति की मार्केट वैल्यू काफी कम दर्शाई गई। नीलामी प्रक्रिया में यह भी सामने आया कि संपत्ति की रिजर्व प्राइस के लगभग बराबर ही बोली हरीश कुमार सिंगला द्वारा लगाई गई और आश्चर्यजनक रूप से कोई अन्य बोलीदाता शामिल नहीं हुआ। इससे पूरी नीलामी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विवादित राइस मिल की फोटो।

विवादित राइस मिल की फोटो।

गोदाम मालिक बोले- अलग संपत्ति की फोटो का उपयोग किया गया

जांच के दौरान गोदाम मालिक धर्मपाल गुप्ता ने यह पुष्टि की कि नीलामी दस्तावेजों में जिन तस्वीरों का उपयोग किया गया था, वे उनकी अलग संपत्ति की थीं, जबकि वास्तविक मिल स्थल पूरी तरह अलग है। इस खुलासे ने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस तरह के मामलों में पहले संपत्ति की वैल्यू जानबूझकर कम दिखाई जाती है।

फिर दस्तावेजों में गलत जानकारी डालकर नीलामी प्रक्रिया को प्रभावित किया जाता है। इसके बाद कथित मिलीभगत से चुने हुए खरीदार को कम कीमत पर संपत्ति दिलाई जाती है।पुलिस ने इस पूरे मामले में हरीश कुमार सिंगला और संबंधित बैंक अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में कुछ और बैंक अधिकारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। मामला अब खन्ना और लुधियाना के कारोबारी हलकों में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!