Tuesday , August 18 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने विकास कार्यों का लिया जायजा, जल्द पूरा करने के दिए सख्त आदेश

जालंधर, (PNL) : पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज नगर निगम अधिकारियों एसई रजनीश कुमार, एसडीओ हरप्रीत सिंह तथा जेई गितेश के साथ जालंधर वेस्ट क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मंत्री भगत ने विशेष रूप से भार्गव कैंप में निर्माणाधीन मोहल्ला क्लिनिक तथा बुड्ढा मल ग्राउंड का दौरा किया। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए।

इसके अलावा उन्होंने 120 फूटी रोड पर बन रहे सतगुरु कबीर भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र के सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा, इसलिए इसके निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने इलाके के विभिन्न पार्कों में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्कों को साफ-सुथरा, हराभरा और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाए ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके।

निरीक्षण के दौरान मोहिंदर भगत ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि जनता को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जालंधर वेस्ट को एक आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!