Sunday , September 20 2026
Breaking News

सरकार बनी तो पंजाब में रेत मिलेगी फ्री, कांग्रेस की पहली गारंटी, वड़िंग ने किया ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम लोगों के लिए एक बड़ी चुनावी गारंटी का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर घर बनाने और विकास कार्यों के लिए वैध तरीके से उपलब्ध कराई गई रेत लोगों को मुफ्त दी जाएगी।

वड़िंग ने इस प्रस्तावित योजना को ‘पंजाब दा रेत हक’ नाम दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद योजना के तहत घर बनाने, मकानों की मरम्मत तथा गांवों में सड़क, स्कूल, अस्पताल, नालियों और अन्य सार्वजनिक निर्माण कार्यों के लिए रेत मुफ्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार प्रदेश के आम लोगों का है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेत जैसे प्राकृतिक संसाधन कुछ प्रभावशाली लोगों और खनन माफिया के लिए कमाई का साधन बन गए हैं। कांग्रेस सत्ता में आने पर इस व्यवस्था को बदलने और प्राकृतिक संसाधनों का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने का दावा कर रही है।

वड़िंग ने कहा कि रेत कोई विलासिता की चीज नहीं, बल्कि आम परिवार के लिए घर बनाने और उसकी मरम्मत से लेकर सार्वजनिक विकास कार्यों तक की बुनियादी जरूरत है। उनका सवाल था कि जब पंजाब की नदियों में यह प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध है, तो आम लोगों को इसके लिए भारी कीमत क्यों चुकानी पड़े।

उन्होंने कहा कि 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर ऐसी नीतियां बनाई जाएंगी, जिनका सीधा फायदा आम पंजाबी को मिले। ‘पंजाब दा रेत हक’ योजना को इसी दिशा में कांग्रेस की पहली बड़ी गारंटी के तौर पर पेश किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!