Saturday , August 1 2026
Breaking News

बाढ़ में बुज़ुर्गों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने किया विशेष प्रयास : डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब भर में बाढ़ से हुई तबाही के दौरान बुज़ुर्गों की सुरक्षा और भलाई के लिए पंजाब सरकार द्वारा विशेष कदम उठाए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से राज्य के 479 बुज़ुर्गों की पहचान की है। ज़िला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी की सहायता से बुज़ुर्गों की मदद की जा रही है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के वृद्ध आश्रमों में लगभग 700 बुज़ुर्गों को रखने की क्षमता है और ज़रूरतमंद बुज़ुर्ग इन वृद्ध आश्रमों में शरण ले सकते हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुज़ुर्गों की देखभाल के लिए वृद्ध आश्रमों में भोजन, स्वास्थ्य जांच, रहने-सहने और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि उन्हें घर जैसा माहौल मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है कि कोई भी बुज़ुर्ग अकेलापन या परेशानी महसूस न करे।

ज़िलावार जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि अमृतसर के 15 गाँवों से 200 बुज़ुर्ग, गुरदासपुर के 12 गाँवों से 112 बुज़ुर्ग, फिरोज़पुर के 4 गाँवों से 40 बुज़ुर्ग, होशियारपुर के 3 गाँवों से 14 बुज़ुर्ग, कपूरथला के 7 गाँवों से 34 बुज़ुर्ग, तरनतारन के 3 गाँवों से 50 बुज़ुर्ग, बठिंडा के 2 गाँवों से 9 बुज़ुर्ग और फ़ाज़िल्का के 3 गाँवों से 20 बुज़ुर्गों की पहचान की गई है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अपील की कि यदि किसी बुज़ुर्ग को किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है तो वह अपने परिवार के सदस्यों सहित अस्थायी रूप से वृद्ध आश्रमों में रह सकते हैं।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है और प्रभावित लोगों को पूरी सहायता पहुँचाई जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!