Friday , October 23 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा नंगल से ‘ऑपरेशन राहत’ की शुरुआत, विधायकों ने स्थानीय स्तर पर राहत अभियान संभाला

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने भयानक बाढ़ से प्रभावित हज़ारों गाँवों के लाखों लोगों को तुरंत राहत पहुँचाने की कार्रवाई और तेज़ कर दी है। लोगों की जान और माल की रक्षा के लिए मंत्रियों, विधायकों, वालंटियरों और ज़िला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज नंगल से ‘ऑपरेशन राहत’ की शुरुआत की। यह 10 दिन का अभियान बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत और पुनर्वास के लिए समर्पित रहेगा। इसके अलावा उन्होंने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरसा नंगल से ‘आओ अपने गाँव का सरकारी स्कूल साफ़ करें’ अभियान भी शुरू किया। मंत्री ने गाँवों के पंच-सरपंचों, यूथ क्लबों और स्कूल प्रबंधन समितियों से इस सफाई अभियान में भाग लेने की अपील की।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले कई दिनों से बाढ़ के कारण पंजाब के लगभग 20 हज़ार सरकारी स्कूल बंद थे, जिन्हें आज साफ़-सफ़ाई के लिए खोला गया है। कल, 9 सितंबर से इन स्कूलों में विद्यार्थी पहुँचेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई इमारत असुरक्षित लगती हो तो उसकी सूचना तुरंत ज़िले के डिप्टी कमिश्नर, एस.डी.एम. या इंजीनियर विंग को दी जा सकती है।

मंत्री बैंस ने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए उनका परिवार व्यक्तिगत तौर पर 5 लाख रुपये देगा और 50 ज़रूरतमंद घरों की मरम्मत करवाएगा। आम आदमी पार्टी के वालंटियरों की टीमें गाँवों में भेजी गई हैं जो लोगों और पशुओं के लिए घर-घर जाकर मेडिकल सहायता उपलब्ध करा रही हैं।

जलालाबाद में विधायक जगदीप कम्बोज गोल्डी ने गाँव जोधा भैणी में जानवरों के लिए चारा (कैटल फीड) वितरित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया कि सरकार ने फ़सलों और मकानों के मुआवज़े में वृद्धि की है और किसानों को अपनी ज़मीन पर आई रेत रखने व बेचने की अनुमति दी है। विधायक ने कहा कि अब बाढ़ के पानी से आई रेत किसान की होगी और वह इसे बेच भी सकेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के मकानों को हुए नुक़सान की भरपाई भी सरकार करेगी और इस संबंध में गिरदावरी कराने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। फ़ाज़िल्का में विधायक नरेंद्रपाल सिंह सवना ने गाँव महात्म के निवासियों को एक नई नाव भेंट की, ताकि राहत सामग्री का आवागमन हो सके। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में मैं अपने लोगों के साथ खड़ा हूँ।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के दिशा-निर्देशों पर फ़ाज़िल्का स्वास्थ्य विभाग द्वारा साँप के काटने से बचाव के लिए विशेष हिदायतें जारी की गई हैं। सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार और सहायक सिविल सर्जन डॉ. रोहित गोयल ने लोगों को सलाह दी कि साँप के डसने पर मरीज़ को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुँचाया जाए, जहाँ मुफ़्त इलाज उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि साँप के डसने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि मरीज़ को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया जाए। इस समय एंबुलेंस के लिए 108 पर संपर्क किया जा सकता है।

इधर, डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने बताया कि ज़िले में अब तक 10,874 राशन किटें और 5,890 कैटल फीड के बैग वितरित किए गए हैं। 4,235 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। होशियारपुर से डिप्टी कमिश्नर सह ज़िला रेड क्रॉस सोसायटी की प्रधान आशिका जैन ने बताया कि बाढ़ से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सरकार के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाएँ, कंपनियाँ और दानदाता सज्जन भी आगे आ रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!