अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में वाघा बॉर्डर से घूमकर लौट रही विदेशी टूरिस्ट से छीनाझपटी हो गई। बाइक पर आया स्नेचर उसका डेढ़ लाख का मोबाइल छीनकर भाग निकला। इसके बाद दोस्त ने उसकी फ्लाइट की टिकट कराई। टूरिस्ट ने अब वीडियो जारी कर पूरी जानकारी दी है। जिस टूरिस्ट से मोबाइल छीना गया, वह पंजाबी सॉन्ग में मॉडलिंग कर चुकी है। हालांकि मोबाइल छीने जाने के बाद ऑटो वाले से लेकर होटल मालिक तक की मदद से वह खुश दिखी। हालांकि उसने टूरिस्टों को सलाह दी कि अगर कभी अमृतसर घूमने आएं तो अपने मोबाइल और दूसरे कीमती सामान का ध्यान रखें। इस मामले में उसने फिलहाल पुलिस को शिकायत करवा दी है।
मॉडल लाली ने वीडियो में अपनी ये फोटो दिखाई, जिसमें उसने छीने जाने से पहले आईफोन हाथ में पकड़ा हुआ है। विदेशी टूरिस्ट से कैसे हुई स्नेचिंग, सिलसिलेवार ढंग से जानिए
वाघा बॉर्डर से घूमकर आ रही थी: लंदन की रहने वाली मॉडल लाली ने बताया कि वह अमृतसर में पंजाबी और विदेशी पर्यटकों के साथ वाघा बॉर्डर घूमने गई थी। 31 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे वापसी के दौरान सभी ऑटो में मस्ती कर रहे थे। उन्होंने रास्ते में लस्सी पी और ऑटो चालक विक्की के साथ गाने सुनते हुए हंसी-मजाक किया।
अगली सीट पर बैठी थी, बाइक सवार झपटकर मोबाइल ले गया: लाली ने बताया मैं ऑटो की अगली सीट पर बैठी थी और मेरा आईफोन (17 प्रो मैक्स) उसकी गोद में रखा हुआ था। मैंने फोन को मजबूती से पकड़ा हुआ था। इसी दौरान रामतलाईं चौक पर अचानक एक मोटरसाइकिल सवार ऑटो के पास आया और झपट्टा मारकर उसका फोन छीन ले गया।
बिना नंबर की बाइक पर आया स्नेचर: लाली ने कहा कि आरोपी की बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। फोन के कवर में एक मोर पंख भी रखा हुआ था, जो उसे भारत में मिले एक अजनबी ने प्यार से उपहार में दिया था। फोन चोरी होने से उसे काफी दुख हुआ।
मॉडल ने वाघा बॉर्डर का वीडियो भी शूट किया था।ऑटो वाले ने फोन दिया, होटल मालिक ने माता-पिता से बात कराई लाली ने कहा कि इस मुश्किल समय में अमृतसर के कई लोगों ने उसकी मदद की। ऑटो चालक विक्की ने उसे अपना अतिरिक्त फोन इस्तेमाल करने के लिए दिया। वहीं, होटल के मालिक विकास ने उसे अपने माता-पिता से इंटनरेशनल कॉल पर बात करने की सुविधा दी।दोस्त ने पुणे जाने की फ्लाइट बुक कराई उन्होंने उसे पुलिस स्टेशन में भी कई बार मदद की। उसके दोस्त नदीम ने नया फोन खरीदने के लिए पैसे दिए और दिवाली मनाने के लिए पुणे जाने की फ्लाइट भी बुक करवाई।मॉडल बोलीं- मेरी 9वीं यात्रा, प्यार कम नहीं हुआ लाली ने कहा कि फोन चोरी होने के बावजूद भारत, पंजाब और अमृतसर के प्रति उसका प्यार कम नहीं हुआ है। यह उसकी भारत की नौवीं यात्रा थी। उसने कहा कि भारत में मुश्किल समय आने पर लोग परिवार की तरह मदद के लिए आगे आते हैं।
वह सॉन्ग, जिसमें लाली ने मॉडलिंग की लाली ने पंजाबी गाने ‘सोहनी नहीं’ में मॉडलिंग की थी। यूट्यूब पर यह सॉन्ग 15 जुलाई 2026 को रिलीज हुआ था। जिसे अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके है।