Tuesday , March 3 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर के अर्बन एस्टेट में प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर को मारी गोली, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर है। अर्बन एस्टेट फेज-2 में मंगलवार रात More Supermarket के बाहर गोली चल गई। गोली किडनी अस्पताल के डॉ. राहुल सूद पर चलाई गई है। कहा जा रहा है कि उनके पैर में गोली लगी है और अस्पताल लेकर गए हैं। सूचना के बाद मौके पर डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक डॉ. सूद स्टोर पर घर का सामान खरीदने पहुंचे थे। वापस लौटते समय उन पर फायरिंग हो गई है। गोली किसने और क्यों चलाई, इस बारे अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हमलावर पहले डॉक्टर के साथ धक्कामुक्की करते हैं और फिर गोली मारकर फरार हो जाते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

UAE में फंसे पंजाबी गायक Ammy Virk समेत कई पंजाबी परिवार, दवाइयों तक के लिए पैसे नहीं; Punjab सरकार से लगाई सहायता की गुहार

न्यूज डेस्क, (PNL) : ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!