Monday , September 28 2026
Breaking News
Screenshot

लुधियाना : बेटी से बदसलूकी का विरोध करने पहुंचे पिता-पुत्र को मारी गोलियां, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना में एक कुत्ते को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पहले केक लेने गई एक युवती के साथ कुछ युवकों ने बदसलूकी की। जब युवती ने अपने पिता और भाई को मौके पर बुलाया तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पिता और पुत्र दोनों गोली लगने से घायल हो गए।

घायल युवक वंश (22) ने बताया कि बुधवार को उसके पिता प्रिंस का जन्मदिन था। उसकी बहन सिविल सिटी इलाके में केक लेने गई थी। इसी दौरान वहां एक युवक अपने कुत्ते को घुमा रहा था। युवती ने सामान्य तौर पर युवक से पूछ लिया कि कुत्ता काटता तो नहीं है।

वंश के अनुसार, इस बात पर युवक भड़क गया और उसने उसकी बहन के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इसके बाद युवती ने फोन कर अपने पिता और भाई को मौके पर बुला लिया।

जब पिता और भाई मौके पर पहुंचे और युवक से युवती के साथ बदसलूकी करने का कारण पूछा तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक युवक दौड़कर अपने घर गया और वहां से बंदूक लेकर वापस आया। इसके बाद उसने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी।

पीड़ित पक्ष का दावा है कि आरोपियों ने कुल 6 राउंड फायर किए। इनमें से दो फायर हवा में किए गए, जबकि अन्य गोलियां पिता और पुत्र की ओर चलाई गईं। फायरिंग में दोनों के बाएं पैर में गोली लगी।

वंश के मुताबिक, उसके पैर में लगी गोली आर-पार निकल गई। वहीं हमले के दौरान उसकी बाजू में भी गंभीर चोट लगी, जिस पर 9 टांके लगाए गए हैं। दूसरी ओर उसके पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है, क्योंकि उनके पैर में लगी गोली अभी तक फंसी हुई है।

उधर, थाना हैबोवाल के SHO जसबीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी तक उनके पास गोली चलने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं पहुंची है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!