जालंधर से बड़ी खबर, खिंगरा गेट में चली गोलियां, एक युवक की हालत बेहद गंभीर
Punjab News Live -PNL
November 2, 2024
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। खिंगरा गेट में शनिवार रात गोलियां चल गई। इस दौरान बादशाह नाम के युवक के पेट में गोलियां लगी है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत बेहद गंभीर है। जानकारी के मुताबिक मनु कपूर नाम के युवक का दिवाली वाली रात बादशाह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आज बादशाह अपने साथियों के साथ मनू कपूर के घर के बाहर युवकों के साथ आया था। इस दौरान मनू कपूर ने गोलियां चला दी, जो बादशाह के पेट में लगी। उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है।