Friday , September 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर के इस इलाके में निहंग सिख के वेष में आए युवकों ने चलाई गोलियां, इलाके में दहशत

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। मकसूदां थाना के अंतर्गत पड़ते मुबारकपुर शेखे में एक घर के बाहर खड़ी कार पर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने गोलियां चलाईं। गोलियां चलाने वालों ने निहंग सिखों के कपड़े पहने थे। इस मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अभी तक कार के पास से दो खोल बरामद हुए हैं, लेकिन अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में नकाब पहने और बाइक सवार तीन युवक कैद हुए हैं। डीएसपी करतारपुर विजय कुंवर पाल खुद जाँच के लिए मौके पर पहुँचे। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित मुकेश ने बताया कि वह रोजाना की तरह घर पर मौजूद था। तभी उसने गोलियों की आवाज सुनी, जब वह वापस लौटा तो देखा कि बाइक सवार तीन युवकों ने गोलियां चलाई थीं। उसने आरोप लगाया कि बाइक सवार युवक निहंग वेश में आए थे। उन्होंने कहा कि उनकी उनसे कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है और वह उन लोगों को जानते भी नहीं हैं। मौके पर पहुँचे डीएसपी विजय ने बताया कि उन्हें गोली चलने की सूचना मिली है। मौके पर पहुँचकर पीड़ित मुकेश का बयान दर्ज किया जा रहा है। मौके से दो खोखे भी बरामद हुए हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का जल्द ही पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!