Saturday , July 11 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की तरफ हमलावर ने चलाई गोलियां, बाल-बाल बचे, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वॉशिंगटन में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। शनिवार शाम के इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे।

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की। ट्रम्प और गेस्ट बॉलरूम के अंदर थे। ट्रम्प ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। हालांकि, पहले खबर आई थी कि हमलावर को मार गिराया गया।

हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा- अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ। सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई। सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से काम किया। जिस अफसर को गोली लगी, वह सुरक्षित है। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी। हमलावर के पास पावरफुल गन थी।

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्टर रीना भारद्वाज ने बताया, वॉशिंगटन के हिल्टन होटल के बैंक्वेट हॉल में अफरा-तफरी मच गई। मैंने सबसे पहले एक तेज आवाज सुनी। मुझे लगा कि शायद बर्तनों के गिरने की आवाज थी। लेकिन कुछ ही सेकेंड में मैंने देखा कि वेटर अपनी ट्रे लेकर अंदर भाग रहे थे और सुरक्षित जगह ढूंढ रहे थे। तभी मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है। टेबल पर बैठे लोग नीचे छिप गए।

जब मुझे लगा कि अब उठना सुरक्षित है, तो मैंने देखा कि सुरक्षाकर्मी लंबी बंदूकें लिए मंच पर खड़े थे। अमेरिकी राष्ट्रपति को बाहर ले जाया जा चुका था। स्कॉट बेसेंट, काश पटेल, पीट हेगसेथ, विटकॉफ समेत उनके सभी कैबिनेट सदस्यों को एक-एक करके बाहर ले जाया गया। कार्यक्रम जल्द ही फिर से शुरू होने वाला है, यही घोषणा की गई है।

CNN की व्हाइट हाउस चीफ कॉरस्पॉन्डेंट कैटलिन कोलिंस ने बताया, हम हिल्टन के बॉलरूम के अंदर थे। गोलियों की आवाज सुनाई देने के कुछ ही मिनटों के अंदर एजेंटों ने कमरे को घेर लिया और मुख्य गलियारे से दौड़ते हुए अंदर आए। क्योंकि कैबिनेट के अधिकारी पूरे कमरे में अलग-अलग जगहों पर बैठे थे, इसलिए उनमें से कई लोग जमीन पर ही लेटे रहे और जब राष्ट्रपति को मंच से बाहर निकाला जा रहा था, तब तक वे मेजों के नीचे दुबके रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मेरी आंखों में आंख डालकर बात कर’… सेवा केंद्र में लुधियाना के MLA भोला ग्रेवाल का फूटा गुस्सा

लुधियाना (PNL): पंजाब के लुधियाना में काकोवाल रोड स्थित सेवा केंद्र में कथित भ्रष्टाचार और …

अमृतसर के जंडियाला गुरु में एनकाउंटर:फायरिंग का आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस पर गोली चलाई; जवाबी कार्रवाई में घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने …

लुधियाना में सरपंच के पति पर तानी राइफल:वोट बनाए तो सीने में उतार दूंगा गोली,आटा चक्की में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के थाना सदर के अधीन आते गांव ललतों खुर्द में वोटों …

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा:लुधियाना-जालंधर से शुरू होगी AC वॉल्वो बस सेवा, सीधे पहुंचाएगी कटरा

जालंधर , (PNL) : पंजाब रोडवेज ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले …

जालंधर में ओवरफ्लो होने से नहर का बांध टूटा:कॉलोनियों में पानी भरा, बोरियों की मदद से मरम्मत; राहत कार्य और निगरानी जारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गदईपुर इलाके में मानसून की भारी बारिश से पहले ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!