Wednesday , April 1 2026
Breaking News

जालंधर में निगम चुनाव दौरान आप वर्कर को घर में घुसकर मारी गोली, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से निगम चुनाव दौरान बड़ी खबर सामने आई है। थाना सदर के अंतर्गत पड़ते गांव पट्टी साहन में कुछ युवकों ने आप वर्कर को घर में घुसकर गोली मार दी। आप वर्कर विवेक मट्टू के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले मनी बावा और उसके एक साथी पर केस दर्ज किया है। एसएचओ सुरेश कुमार ने कहा कि मट्टू की मनी बावा के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते मनी बावा ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे गोली मार दी। फिलहाल आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एसएचओ ने साफ किया कि ये निगम चुनाव से जुड़ा मामला नहीं है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Sidhu Moosewala के पूर्व मैनेजर का पिता गिरफ्तार:लुधियाना के आढ़ती से ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी; मां की चंडीगढ़ DGP को कंप्लेंट

लुधियाना, ( PNL) : लुधियाना के खन्ना में एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!