Thursday , September 10 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अमृतसर के इस्लामाबाद थाने के अंदर धमाका! गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली हमले की जिम्मेदारी, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के अमृतसर से आ रही है।इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के अंदर आज तड़के एक जोरदार धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3 बजे इलाके के लोगों ने इस धमाके की आवाज सुनी, जिसके बाद इलाके के लोग डर गए। इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन अधिकारी जसबीर सिंह ने कहा कि हमने भी आवाज सुनी, लेकिन पुलिस स्टेशन के अंदर कोई विस्फोट नहीं हुआ। यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट कहां हुआ?

इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली है. स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका सुबह करीब 3 बजे हुआ. धमाका इतना तेज था कि घर की दीवार पर लगी तस्वीर भी नीचे गिर गई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें गैंगस्टर जीवन फौजी ने इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में हुए धमाके की जिम्मेदारी ली है. हालांकि, PNL NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.

पोस्ट में लिखा है, ”आज मैं अमृतसर में इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन पर फेंके गए ग्रेनेड की जिम्मेदारी लेता हूं, ताकि पुलिस को दिखाया जा सके कि उन्होंने 1984 से सरकारों के साथ मिलकर सिखों और उनके परिवारों के साथ क्या किया है।” अगर आप भविष्य में ऐसा करेंगे तो आपको जवाब मिलेगा.

इससे पहले बुधवार रात करीब 10 बजे अमृतसर के मजीठा थाने के अंदर धमाका हुआ था. धमाका इतना जोरदार था कि पुलिस स्टेशन की खिड़कियां टूट गईं. इस धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई. यह विस्फोट पुलिस स्टेशन गेट के पास एक खुले क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद थाने के गेट बंद कर दिये गये.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!