Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने फिरोजपुर में बांटे ट्रैक्टर, 200 ट्रैक्टर देने का वादा, करेंगे पांच करोड़ की मदद, पढ़ें

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब में इस बार भयानक बाढ़ ने तबाही मचा दी है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि अब हालात सुधर रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोगों ने इस त्रासदी में बहुत कुछ खो दिया है। लोगों के घर टूट गए। पशु पानी में बह गए। घर का सामान, ट्रैक्टर ट्रलियां समेत कई वाहन पानी में डूब गए थे। बाढ़ से 57 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। पंजाब के लोगों की मदद के लिए अब पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कई बड़े सितारे आगे आए हैं। इनमें एक नाम गायक मनकीरत औलख का भी है।

इस मुश्किल घड़ी में प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि वह बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपये का योगदान देंगे। उनका यह कदम संकट के समय में मानवता की एक बड़ी मिसाल है।

फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों में खेतों में रेत भर गई है। खेतों को फसल लायक बनाने को पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने फिरोजपुर को 20 ट्रैक्टर दिए हैं। इसके अलावा 10 ट्रैक्टर अमृतसर को दिए हैं। यह 10 ट्रैक्टर अमृतसर के सिख संत कार सेवा को दिए हैं ताकि बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर वहां के खेतों और दूसरे अन्य कार्यों को ठीक किया जा सके।

फिरोजपुर में 10 ट्रैक्टर गुरुद्वारा जमानी साहब को और 10 ट्रैक्टर रामलाल गुरुद्वारा साहब को दिए हैं ताकि संबंधित गांव जो बाढ़ प्रभावित हैं उनकी जमीनों में से रेत निकाली जा सके। इसके अलावा मनकीरत औलख ने कहा कि जिन ग्रामीणों के बाढ़ में घर टूटे हैं उनके घर बना कर देंगे और उनके जो भी कार्य रुके हैं उनकी वह भरपाई करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने 100 ट्रैक्टर में खुद पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों को और 100 ट्रैक्टर अपने दोस्तों से लेकर देंगे। ताकि पंजाब में जो बाढ़ से नुकसान हुआ है उसकी भरपाई हो सके।

पंजाबी कलाकारों का इस तरह एकजुट होकर सामने आना यह दर्शाता है कि संकट की इस घड़ी में पूरा पंजाब एक साथ खड़ा है। इन कलाकारों की पहल न केवल वित्तीय मदद प्रदान कर रही है, बल्कि बाढ़ से जूझ रहे लाखों लोगों का मनोबल भी बढ़ा रही है।

मनकीरत औलख ने कहा कि मैं पूरे पंजाब में 200 ट्रैक्टर दूंगा। हम पंजाब के बच्चे हैं। हम यहीं पले बड़े हैं। इसलिए इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करना मेरा मकसद है। मैं पंजाब की लोगों की सेवा कर रहा हूं। जो भी पंजाब के लिए खड़ा होगा उसे भगवान सबकुछ देगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!