Sunday , September 20 2026
Breaking News

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है. इस बीच बीजेपी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर शराब फेंकने की कोशिश की है, जिसके बाद उन्हें एहतियातन मौके पर मौजूद लुधियाना पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया है.जानकारी के मुताबिक सीएम भगवंत मान शनिवार (19 सितंबर) को आम आदमी पार्टी के चुनावी अभियान के पैम्फलेट (Pamphlet को लॉन्च करने के लिए लुधियाना एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, इसके अलावा उनका पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में भी एक कार्यक्रम था.

बताया जा रहा है कि लुधियाना में बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर शराब फेंकने का प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें एहतियात के तौर पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हालांकि सीएम के काफिले पर शराब फेंके जाने का कोई वीडियो सामने नहीं आया है. इधर बिट्टू का कहना है कि वो सीएम मान को शराब गिफ्ट करने के लिए पहुंचे थे.

रवनीत सिंह बिट्टू अपने साथ टमाटर, अंडे और देशी शराब की बोतल लेकर पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि बिट्टू ने शराब फेंकी नहीं है, बल्कि शराब की बोतलें, टमाटर और अंडे मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले को दिखाएं हैं. जिसके बाद उन्हें पुलिस ने डिटेन कर लिया है और उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया है.

बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब पुलिस ने उस समय हिरासत में लिया, जब उन्होंने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के गेट के पास विरोध प्रदर्शन किया. सीएम मान का काफिला उसी इलाके से गुजर रहा था. जब मान किसान मेले के लिए पीएयू पहुंचे, तब बिट्टू पीएयू गेट पर मौजूद थे. उन्होंने पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) गेट के पास मुख्यमंत्री के काफिले को शराब की बोतलें, अंडे और टमाटर दिखाए.

विरोध प्रदर्शन के दौरान, बिट्टू ने मुख्यमंत्री के काफिले की ओर शराब की बोतल लहराते हुए कहा कि वह मान को बोतल लौटा रहे हैं. उन्होंने सीएम से यह भी कहा कि वो अपनी शराब का आनंद लें और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली से पंजाब को लूटने दें.

बिट्टू ने इस दौरान शुक्रवार (18 सितंबर) को अपने काफिले पर हुए हमले का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि उनके काफिले पर फेंके गए बाकी अंडे और टमाटर भी वो अपने साथ लेकर आए हैं. शुक्रवार को बटाला के पास बिट्टू के काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके जाने की घटना सामने आई थी. बिट्टू ने इस घटना के लिए AAP से जुड़े लोगों पर आरोप लगाया था, जबकि इन आरोपों का स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं हुआ है. बिट्टू ने आरोप लगाया था कि उनके काफिले पर हमला किया गया और उनके वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया.

विरोध प्रदर्शन के बाद बोलते हुए बिट्टू ने कहा ‘कल मेरे काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके गए. आज मैंने उन्हें वापस लौटा दिया है. अगर AAP कार्यकर्ता BJP नेताओं, रैलियों और यात्राओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं, तो BJP कार्यकर्ता भी पंजाब सरकार और उसके नेताओं के खिलाफ विरोध करने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करेंगे. हम चुप नहीं बैठेंगे’.

बिट्टू ने कहा कि बीजेपी पंजाब से संबंधित मुद्दों को उठाना जारी रखेगी और जब भी जरूरत होगी, मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों और कार्यालयों के बाहर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी. उन्होंने कहा ‘यह पंजाब सरकार के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि पुलिस कार्रवाई के जरिए राजनीतिक विरोध को चुप नहीं कराया जा सकता. बीजेपी कार्यकर्ता हर लोकतांत्रिक विरोध का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे और पंजाब की जनता के साथ खड़े रहेंगे’.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

जालंधर में बच्चा गायब होने की सूचना पुलिस का अलर्ट:सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग के निर्देश, एडीसीपी बोले- आधिकारिक शिकायत नहीं मिली

जालंधर , (PNL) : जालंधर में स्थित गुलाब देवी रोड से एक बच्चे के गूम होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!