Tuesday , September 29 2026
Breaking News

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

अमृतसर , (PNL) : कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। बता दें कि, पुलिस ने 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 02 किलो 251 ग्राम हेरोइन, 01 लाख 05 हजार रुपए ड्रग मनी और 01 आधुनिक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की। इसी के साथ ही पुलिस ने एक क्रूज वाहन भी जब्त किया है।

पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि, डीसीपी हरप्रीत मंडेर, एडीसीपी सिटी-1 विशालजीत सिंह, एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह की देखरेख में मुख्य अधिकारी थाना इस्लामाबाद सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने पुलिस पार्टी एसआई सुशील कुमार व अन्य कर्मचारियों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब पुलिस पार्टी कबीर पार्क इलाके में नाकाबंदी के दौरान चेकिंग कर रही थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 251 ग्राम हेरोइन व 01 लाख 05 हजार रुपए ड्रग मनी व 01 पिस्तौल ग्लॉक बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार पता चला है कि फ्रांस में रहने वाले एक व्यक्ति के पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों के साथ संबंध हैं। फ्रांस में रहने वाले गुरदासपुर निवासी सिकंदर सिंह, जो कि गुरदासपुर निवासी आरोपी करणबीर सिंह के साथ पढ़ाई कर रहा था, ने ही करणदीप सिंह को फ्रांस में रहने वाले व्यक्ति से मिलवाया था। हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान स्थित समालगढ़ से ड्रोन के जरिए गुरदासपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में भेजी जाती थी और फिर ये आरोपी हेरोइन प्राप्त कर उसे विभिन्न स्थानों पर पहुंचाते थे।

पुलिस आयुक्त भुल्लर ने कहा कि ड्रग सप्लायर्स, डीलर्स और उनके खरीददारों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच के लिए आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा अब तक खरीदी गई कुल नशीली दवाओं की मात्रा का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जिस पर मुकदमा संख्या 38 दिनांक 09-02-2025 को अपराध 21(सी), 29/61/85 एनडीपीएस अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद, अमृतसर में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी किरतपाल सिंह और पंकज वर्मा पर पहले ही शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!