Wednesday , September 9 2026
Breaking News

नितिन कोहली ने जालंधर में किया एशिया कप विजेता भारतीय हाकी टीम का स्वागत, कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत खिलाड़ियों की जमकर सराहना

जालंधर, (PNL) : एशिया कप 2025 का खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली भारतीय हॉकी टीम का जालंधर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विजेता टीम के खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली से मुलाकात की। इस मौके पर उपेंद्रजीत सिंह घुम्मण, पूर्व डीआईजी (आईपीएस) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नितिन कोहली ने खिलाड़ियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इस टीम ने एक बार फिर हॉकी जगत में भारत का नाम ऊंचा किया है और हर भारतीय को इन खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से साबित कर दिया है कि भारतीय हॉकी विश्व स्तर पर मजबूती से खड़ी है। खिलाड़ियों द्वारा अपनी जीत और खिताब को बाढ़ प्रभावितों को समर्पित करना भी अत्यंत सराहनीय कदम है।

उन्होंने आगे कहा, “हॉकी भारत की आत्मा से जुड़ा खेल है और इसे निरंतर आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। हमें गर्व है कि पंजाब और विशेषकर जालंधर की मिट्टी से निकलकर कई खिलाड़ी आज देश का नाम रोशन कर रहे हैं। आने वाले समय में हॉकी को और मज़बूत बनाने के लिए हम खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देंगे।”

टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने नितिन कोहली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनसे मुलाकात हमेशा प्रेरणादायक रहती है। उन्होंने कहा कि नितिन कोहली के हॉकी पंजाब का अध्यक्ष बनने के बाद से नए और उभरते खिलाड़ियों को लगातार अवसर मिल रहे हैं। वे खिलाड़ियों से कभी अध्यक्ष की तरह नहीं, बल्कि एक साथी खिलाड़ी और खेलप्रेमी की तरह मिलते हैं। भारतीय हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक विजय ने न केवल खिलाड़ियों को, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!