Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर DC दफ्तर के जूनियर असिस्टेंट विवेक सोनी का निधन, सैर के दौरान आया हार्ट अटैक

जालंधर, (PNL) : जिला प्रशासन से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय में बतौर जूनियर असिस्टेंट कार्यरत विवेक सोनी का आज अचानक निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, विवेक सोनी अपने कुछ दोस्तों के साथ PIMS अस्पताल के पास सैर कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। उनके साथ मौजूद दोस्तों ने बिना देर किए उन्हें पास स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सैर के दौरान विवेक सोनी को मेजर हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही DC कार्यालय के कर्मचारियों और उन्हें जानने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

विवेक सोनी लंबे समय से DC कार्यालय में जूनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। अपने मिलनसार स्वभाव के कारण उनकी प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों के बीच अच्छी पहचान थी। उनके असामयिक निधन से प्रशासनिक महकमे सहित उनके परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!