Wednesday , September 30 2026
Breaking News

Jalandhar में अवैध गैस रिफिलिंग के समय फटा सिलेंडर:धमाके से मकान का गेट उखड़ा, बुरी तरह झुलसा युवक; सामान जलकर राख

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के शाम नगर इलाके में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है और मकान के दरवाजे उखड़ गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इस अवैध धंधे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहां किराए के कमरे में रहने वाले कुछ युवक बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरने और गैस चोरी करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस लीक हुई और जबरदस्त ब्लास्ट हो गया।

कमरे के अंदर रखा सामान जलकर राख।

कमरे के अंदर रखा सामान जलकर राख।

धमाका इतना जबरदस्त था कि कमरे के लोहे के गेट उखड़कर बाहर जा गिरे और घर के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय वहां मौजूद एक युवक, जो खाना बनाने की कोशिश कर रहा था, बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार बताया जा रहा है।धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह इलाका काफी तंग है और पास ही रेलवे पटरी भी है। यदि आग ज्यादा फैलती, तो पूरे मोहल्ले में बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां काफी समय से अवैध रूप से गैस निकालने का काम चल रहा था, जिसकी स्मेल भी अक्सर आती थी।पुलिस ने चार गैस सिलेंडर किए बरामद घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 के सब-इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कमरे से चार गैस सिलेंडर, रिफिल करने वाली पाइपें और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा (तोलने वाली मशीन) बरामद किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण रिहायशी इलाकों में ऐसे मौत के खेल चल रहे हैं।पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने बिना वेरिफिकेशन के इन युवकों को कमरा कैसे दिया। पुलिस अब उस गैस एजेंसी की भी जांच कर रही है, जहां से ये युवक सिलेंडर लेकर आते थे और अवैध रूप से गैस निकालकर उन्हें ब्लैक में बेचते थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!