Friday , October 2 2026
Breaking News

मोहाली में कबड्‌डी प्लेयर राणा बलाचौरिया को अमृतसर के शूटरों ने मारी थी पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोलियां, SSP बोले-सिद्धू मूसेवाला से लेना-देना नहीं

मोहाली, (PNL) : पंजाब के मोहाली में टूर्नामेंट के दौरान कत्ल किए गए कबड्‌डी प्लेयर व प्रमोटर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इसमें पता चला कि हमलावरों ने उनके पीछे से पॉइंट ब्लैंक रेंज से सिर में गोली मारी, जो उनके मुंह के रास्ते बाहर निकली, इसी वजह से अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो गई।

मोहाली के SSP हरमनदीप हंस ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अमृतसर के आदित्य और करण ने राणा को गोलियां मारीं। उसे सेल्फी के बहाने रोककर वारदात की गई। राणा के गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से लिंक के शक के चलते बंबीहा गैंग के लक्की पटियाल और डोनी बल ने यह हत्या कराई। इसका सिद्धू मूसेवाला से कोई लेना-देना नहीं है। यह भी सामने आया कि हत्या से पहले कोई राणा बलाचौरिया को बुलाकर साइड में ले गया, जहां शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

सोमवार देर शाम सोहाना में यह हत्या की गई थी। 2 से 3 हमलावर फैन बनकर उनके करीब पहुंचे। उनके साथ सेल्फी लेने के बहाने राणा को गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें फोर्टिस में भर्ती कराया गया। सुबह उनकी डेडबॉडी मोहाली के सरकारी अस्पताल में लाई गई। पोस्टमॉर्टम के बाद आज ही राणा का अंतिम संस्कार भी हो सकता है। राणा की 6 दिसंबर को ही देहरादून की युवती से लव मैरिज हुई थी।

इस मामले में एक और युवक रोपड़ के रहने वाले जगप्रीत सिंह को भी गोली लगी है। वह गोली लगने के बाद जमीन पर गिरे राणा की मदद के लिए दौड़ा था। वहीं मोहाली पुलिस के SSP हरमनदीप सिंह हंस ने इस मामले में थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। जिसमें पूरे हत्याकांड को लेकर खुलासा किया जाएगा।

हालांकि राणा की हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात शूटर दविंदर बंबीहा की गैंग ने ली है। जिसे अब आर्मेनिया बैठा गैंगस्टर लक्की पटियाल चला रहा है। बंबीहा गैंग का कहना है कि राणा को मारकर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया गया। राणा ने मूसेवाला के कातिलों के ठहरने का इंतजाम किया था।

  • लक्की पटियाल-डोनी बल के शूटर थे: एसएसपी ने कहा- कबड्‌डी प्लेयर व प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया का संबंध गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से जोड़ा जाता है। उसकी बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल से रंजिश चल रही थी। लक्की पटियाल और उससे जुड़े डोनी बल के कहने पर ही राणा की हत्या की गई। उसी ने यह शूटर भेजे थे।

  • दोनों शूटर अमृतसर के रहने वाले: एसएसपी ने कहा- इसमें हमने 2 शूटर की पहचान कर ली है। एक शूटर आदित्य कपूर उर्फ मक्खन और करण पाठक है, दोनों अमृतसर के रहने वाले हैं। दोनों ने ही गोलियां चलाई हैं। तीसरे शूटर के बारे में पता चला है लेकिन अभी उसके बारे में खुलासा नहीं किया जा सकता है।

  • दोनों शूटरों पर 17 FIR, डोनी बल से जुड़े: एसएसपी ने कहा- आदित्य कपूर और करण पाठक, दोनों शूटर डोनी बल के गैंग से जुड़े हैं। आदित्य पर 15 केस दर्ज हैं जबकि करण पर भी 2 केस दर्ज हैं। उनका पूरा रिकॉर्ड निकलवा लिया गया है। कत्ल के बाद जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट में भी इनका नाम था।

  • सिद्धू मूसेवाला से कोई संबंध नहीं: एसएसपी ने कहा- इस हत्याकांड से जुड़े लोगों का सीधे तौर पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला से कोई संबंध नहीं है। ऐसा लगता है कि इसे सेंशेनलाइज करने और जस्टिफाई करने के लिए मूसेवाला का नाम लिया गया है। इसमें मूसेवाला के कत्ल का बदला लेने जैसी कोई बात नहीं है।

  • कबड्‌डी कंट्रोल करने के लिए हत्या: एसएसपी ने कहा- यह हत्या कबड्‌डी को कंट्रोल या डोमिनेंट करने के मकसद से की गई है। राणा बलाचौरिया कबड्‌डी के फील्ड में बड़ा नाम था। गैंगस्टरों की कोशिश होती है कि वह जहां एक्टिव हैं, वहां डोमिनेंट कर सकें।

  • मनकीरत औलख टारगेट नहीं था: एसएसपी ने कहा- हमलावरों का टारगेट मनकीरत औलख नहीं था। हमलावर सिर्फ राणा बलाचौरिया को ही शूट करने के लिए आए थे। 2-3 लोग और हैं, जिन्होंने शूटर्स को ग्राउंड सपोर्ट दी है। उनकी भी पहचान की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!