Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब में पति-पत्नी के झगड़ों में महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा कर रहे सुसाइड, एनसीबी की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में पारिवारिक झगड़ों को लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। छोटी छोटी बातों पर होने वाले झगड़ा आत्महत्या का कारण बन रहा है। आपसी झगड़ों से पति-पत्नी इतने परेशान हो रहे हैं कि वो आत्महत्या करने जैसा सख्त कदम भी उठा रहे हैं। महिलाओं की तुलना में मर्द पत्नी के साथ होने वाले झगड़ों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

नेशनल क्राइम ब्यूरो की लेटेस्ट रिपोर्ट को देखें तो पंजाब में पति पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों के बाद आत्महत्या करने वालों में महिलाओं की तुलना में पुरुष की संख्या ज्यादा है। एनसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में पति-पत्नी की आपस में न बनने और झगड़ों के कारण 2023 में 185 लोगों ने आत्महत्या की, जिसमें से 97 पुरुष और 88 महिलाएं हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में एक साल में पति पत्नी के अलग होने से 110 लोगों ने आत्म हत्या की है। जिसमें 56 लड़के और 54 लड़कियां हैं। वहीं डाइवोर्स के कारण पुरुष ज्यादा आत्म हत्या कर रहे हैं। पंजाब में ऐसे चार लोगों ने आत्महत्या की है और वो चार के चार पुरुष ही हैं।

एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर बन रहे आत्महत्या का कारण

पति-पत्नी एक दूसरे के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से भी परेशान हैं। महिलाएं और पुरुष एक दूसरे के अफेयर को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कारण पंजाब में एक साल में 30 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जान गंवाने वालों में भी पतियों की संख्या पत्नियों की तुलना में ज्यादा है। 18 पतियों ने और 12 पत्नियों ने अपनी जान गंवाई है।

फेमिली एडजस्टमेंट का इश्यू होता है

सिविल अस्पताल लुधियाना के मनोचिकित्सक डॉ अरविंद गोयल बताते हैं कि शादी के बाद पति पत्नी के बीच झगड़े होना ये एक एडजस्टमेंट इश्यू होता है। जहां एडजस्टमेंट नहीं होती हे तो झगड़े शुरू हो जाते हैं। कई बार झगड़ों के कारण स्ट्रेस लेवल इतना ज्यादा हो जाता है कि वो आत्महत्या जैसा कदम उठा देते हैं।

अकेले लुधियाना शहर की बात करें तो यहां पर कुल 21 लोगों ने आपसी झगड़े के कारण जपनी जान गंवाई है जिसमें से 12 पुरुष व 9 महिलाएं शामिल हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!