Tuesday , March 10 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में रिटायर्ड IAS अधिकारी के घर पर ईडी की रेड, 19 करोड़ रुपए के गहने और 1 करोड़ रुपए कैश बरामद, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर चंडीगढ़ से आ रही है। लग्जरी फ्लैट बनाने वाले कंपनी से जुड़े एक प्रोजेक्ट में ईडी ने बड़ी कार्रवाई है। ईडी ने चंडीगढ़ स्थित एक रिटायर अधिकारी व नोएडा अथारिटी के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह के घर पर छापेमारी की है। छापेमारी के उनके घर से करीब 1 करोड़ रुपए की नकदी, 12 करोड़ रुपए के हीरे, 7 करोड़ रुपए के सोने के गहने और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हुए है। ईडी की तरफ से मामले की पड़ताल की जा रही है।

ED की तरफ से गत दो दिनों में चंडीगढ़ समेत 11 जगह पर रेड की गई थी। यह रेड दिल्ली, मेरठ, नोएडा में हुई थी। इस दौरान प्रोजेक्ट में शामिल रहे प्रत्येक व्यक्ति की संपत्ति को खंगालने की कोशिश की गई। जिसके बाद यह चीज सामने आई है। सूत्रों की माने तो यह करीब 300 करोड़ का घोटाला है। इस मामले में ED द्वारा पहले ही मनी लाॅड्रिंग मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

स्मारक घोटाले में भी आया था नाम

सूत्रों के मुताबिक पूर्व आईएएस अधिकारी मोहिंदर सिंह बसपा सरकार के खास अफसरों में एक माने जाते थे। इस दौरान मेरठ निवासी आदित्य गुप्ता और आशीष गुप्ता के ठिकानों पर ईडी ने रेड की थी। उनके यहां से भी करोड़ों रुपए के हीरे बरामद हुए है।

हालांकि ईडी के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है। पूर्व आईएस अधिकारी का नाम पहले यूपी में हुए स्मारक घोटाले में भी आया था। विजिलेंस की तरफ से उन्हें नोटिस भी भेजा गया था। हालांकि वह उस समय विदेश में थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए आवेदन किया : लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, (PNL) : खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!