Monday , September 21 2026
Breaking News

ED के सामने पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, अब क्या कदम उठा सकती है जांच एजेंसी, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं. आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वह सिंगरौली में रोड शो करेंगे. आज उन्हें दिल्ली के शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होना था, लेकिन उन्होंने ईडी को पत्र भेजकर समन वापस लेने को कहा है. उनका कहना है कि समन गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित है. उनका आरोप है कि बीजेपी के इशारे पर समन भेजा गया. 30 अक्टूबर को ईडी ने उन्हें समन भेजकर पेश होने के कहा था.

ईडी ने शराब नीति घोटाला मामले में दाखिल आरोप पत्रों में बार-बार अरविंद केजरीवाल के नाम का जिक्र किया है. इसी साल अप्रैल में सीबीआई ने उनसे इस मामले में पूछताछ की थी. आज अरविंद केजरीवाल के पेश नहीं होने के बाद ईडी के पास क्या रास्ता बचता है और आगे अरविंद केजरीवाल के पास क्या विकल्प हैं, आइए जानते हैं-

आगे क्या कर सकती है ED-

प्रवर्तन निदेशायल फिर से अरविंद केजरीवाल को समन भेज सकती है. कोई शख्स सिर्फ तीन बार ही ईडी के समन को नजरअंदाज कर सकता है. समन भेजने के बाद जांच एजेंसी गैर-जमानती वारंट की मांग कर सकती है. गैर जमानती वारंट कोर्ट का आदेश होता है, जिस पर तय समय और तारीख पर पेश होना जरूरी होता है. अगर कोई गैर जमानती वारंट की बात नहीं मानता है तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है और फिर कोर्ट में पेशी होगी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!