Wednesday , September 30 2026
Breaking News
Amritsar, India – March 10, 2025::: Newly appointed acting Jathedar of Akal Takht and Jathedar of Takht Kesgarh Sahib Giani Kuldeep Singh Gargaj being presented dastar at Akal Takht Golden Temple, Amritsar, India. On Monday, March 10, 2025. (Photo by Sameer Sehgal/Hindustan Times)

श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार की ताजपोशी पर छिड़ा विवाद, ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा- ताजपोशी मर्यादा के अनुसार नहीं हुई, पंथ में रोष उठना स्वाभाविक

अमृतसर, (PNL) : श्री केसगढ़ साहिब के नव-नियुक्त जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की ताजपोशी पर सवाल उठ गए हैं। पूर्व जत्थेदार और श्री दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि जब किसी जत्थेदार की ताजपोशी अनुशासन और मर्यादा के अनुसार नहीं होती, तो पंथ में रोष उठना स्वाभाविक है।

ज्ञानी रघबीर सिंह ने बताया कि हाल ही में हुई ताजपोशी को लेकर देश-विदेश से लोग फोन करके सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस मुद्दे पर व्यक्तिगत रूप से कोई टिप्पणी करने से मना किया है, क्योंकि वह नहीं चाहते कि इस मामले पर कोई विवाद पैदा हो।

ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि जब किसी जत्थेदार की नियुक्ति होती है, तो इस प्रक्रिया को बहुत सम्मान और मर्यादा के साथ किया जाता है। पहले मीडिया में इसकी सूचना दी जाती है और बाद में यह सूचना विभिन्न जत्थेबंदियों, टकसालों, संप्रदायों और संत महापुरुषों को भेजी जाती है।

जानें क्या है ताजपोशी की मर्यादा

ज्ञानी रघबीर सिंह ने बताया कि गुरु की हाजरी में गुरमत समागम होता है, फिर पहुंची प्रमुख शख्सियतें स्पीकर पर बोलती हैं और गुरु चरणों में अरदास की जाती है, हुकमनामा पढ़ा जाता है, कड़ा प्रसाद की देग की जाती है, फिर जत्थेदार की ताजपोशी का समागम होता है।

पारंपरिक रूप से होती है ताजपोशी

उन्होंने यह भी कहा कि ताजपोशी से पहले यह पूरी प्रक्रिया पारंपरिक रूप से होती है, लेकिन हाल में जो घटनाएं हुई हैं, उन पर पंथ के मन में आक्रोश है। ताजपोशी के समय गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश से पहले पालकी साहिब को मथा टेकने का कार्य किया गया और शस्त्र भी उचित तरीके से प्रस्तुत नहीं किए गए, जो कि मर्यादा का उल्लंघन है।

ज्ञानी रघबीर सिंह ने सिख समुदाय से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर गहरे सोच-विचार करें और इस पर विचार करें कि सिख पंथ की मर्यादाओं का उल्लंघन होना पंथ के लिए ठीक नहीं है।

ऐसे हुई थी ताजपोशी

पंजाब में बीते दिन सोमवार निहंगों के विरोध के बीच तख्त श्री केशगढ़ साहिब के नए जत्थेदार के तौर पर ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की दस्तारबंदी कर दी गई। इसके साथ ही उन्हें सिख धर्म के सर्वोच्च श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का भी अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया।

दस्तारबंदी के लिए पहले सोमवार सुबह 11 बजे का समय रखा गया था, लेकिन ये ताजपोशी अलसुबह 2.50 बजे की गई। वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सदस्य रघुबीर सिंह विर्क ने तर्क दिया कि होला महल्ला के मेले के चलते रात में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया और भीड़ को देखते हुए रात के समय ही ताजपोशी भी कर दी गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!