Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में आप नेता को रिटायर्ड DSP ने मारी गोलियां, एक गोली सिर में फंसी, पढ़ें

श्री आनंदपुर साहिब, (PNL) : पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से बड़ी खबर है। चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी ने आम आदमी पार्टी के नेता पर गोलियां चला दी। आनंदपुर साहिब के गांव अगमपुर में शादी समारोह के दौरान पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह ने आप नेता नीतन नंदा पर जानलेवा हमला करते उसपर तीन राउंड फायर किए। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। आप नेता नीतन नंदा के सिर पर गोली लगी है। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि गोली नंदा के सिर में फंस गई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे गांव में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान जब आप नेता नीतन नंदा खाना खा रहे थे, तभी गांव के ही रहने वाले दिलशेर सिंह राणा, चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व डीएसपी ने अपने साथी राम कुमार (रामू) के साथ मिलकर नीतन नंदा के सिर में गोली मार दी।

पहली गोली लगने के बाद दूसरी गोली उनके सिर में फंस गई। जब लोगों ने आरोपी और उसके साथी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने भीड़ पर भी एक फायर कर दिया, जिससे वह वहां से भागने में सफल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल नीतन नंदा को तत्काल सरकारी अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर में एक गोली फंसी हुई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!