Friday , July 24 2026
Breaking News
Screenshot

बरनाला में महिला सफाई कर्मियों पर लाठीचार्ज पड़ा भारी, DSP सतबीर सिंह को किया गया सस्पेंड

बरनाला, (PNL): बरनाला में सफाई कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बरनाला के डीएसपी सतबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में कई महिला प्रदर्शनकारी भी प्रभावित हुईं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और विपक्ष ने भी सरकार पर सवाल उठाए।

विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की और डीएसपी सतबीर सिंह को निलंबित करने के आदेश दिए। सरकार का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, लेकिन किसी भी स्थिति में महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल मामले की आगे की जांच की जा रही है और प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट:जालंधर में लोगों ने सड़क पर धान लगाया; हिमाचल में लैंडस्लाइड

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में 27 से 29 जुलाई तक भारी बारिश …

जालंधर में डेढ़ KG चिट्टे के साथ कपड़ा व्यापारी अरेस्ट:स्कूटी भी बरामद; आरोपी 10वीं पास, जल्द होना चाहता था अमीर

जालंधर  , (PNL) : पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), जालंधर रेंज ने नशा …

जालंधर के सभी थानों में लगा समाधान कैंप:550 से ज्यादा शिकायतों का निपटारा

जालंधर , (PNL) : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स. हरविंदर सिंह विरक, पी.पी.एस. …

लुधियाना में 3 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 6 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना पुलिस ने शहर के तीन स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी …

नूरमहल में पुलिया निर्माण रुका, लोग परेशान:आवागमन बाधित हुआ, गड्ढा बारिश के पानी से भरा; दो हफ्ते बाद भी काम अधूरा

 जालंधर , (PNL) : नूरमहल शहर के नकोदर-जालंधर बाईपास पर पुलिया निर्माण कार्य ठप होने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!