Wednesday , August 19 2026
Breaking News

Jalandhar में कल किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, 700 से ज्यादा ट्रैक्टर होंगे शामिल

जालंधर ,(PNL): Jalandhar में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान संगठन बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।इस ट्रैक्टर मार्च में 700 से ज्यादा ट्रैक्टर शामिल होंगे। यह मार्च शहर में नहीं बल्कि देहाती जगहों में निकाला जाएगा। ताकि आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़े। किसान भोगपुर से किशनगढ़ तक यह ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।

इन जगहों से निकाल जाएगा ट्रैक्टर मार्च

किसान नेता ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे की कॉल पर दोआबा किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैक्टर मार्च निकालेगी। भोगपुर से किशनगढ़, करतारपुर से जालंधर, जालंधर से पीएपी डीसी ऑफिस, नसराले से आदमपुर, आदमपुर से होशियारपुर और होशियारपुर के डीसी ऑफिस के बाहर यह ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।

इस कारण निकाला जा रहा है ट्रैक्टर मार्च

उन्होंने कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसानों का आंदोलन है। क्योंकि सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है और एमएसपी कानून की गारंटी, स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू न करना, बिजली 2020 एक्ट उसके विरोध में, लखीमपुर खीरी के किसानों को इंसाफ न देना और पूरे भारत के किसान मजदूरों का कर्जा माफ न करने के विरोध में यह ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!