Friday , September 11 2026
Breaking News

दिलजीत दोसांझ ने PM से की मुलाकात, मोदी बोले-गांव का लड़का नाम रोशन करे तो अच्छा लगता है, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने लुधियाना में दिल लुमिनाटी टूर का लास्ट शो करने के बाद नए साल के पहले दिन PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिलजीत ने पीएम मोदी को देखते ही उन्हें सैल्यूट किया। PM ने भी सत श्री अकाल कहकर दोसांझ का स्वागत किया।

इस दौरान दिलजीत ने जब गुरु नानक पर गाना गाया तब पीएम मोदी स्टूल से तबले की थाप देते नजर आए। उन्होंने सिंगर की पीठ भी थपथपाई। दोसांझ ने PM मोदी से मुलाकात की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी X (पूर्व ट्विटर) पर शेयर की। उन्होंने इस मुलाकात को यादगार बताया। दिलजीत के साथ उनकी टीम भी मौजूद रही।

दिलजीत और पीएम के बीच बातचीत के अंश

PM मोदी: हिंदुस्तान के एक गांव का लड़का दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है।

दिलजीत: थैंक्यू जी

PM मोदी: आपके परिवार ने आपका नाम दिलजीत रखा है तो आप जीतते ही जाते हो लोगों को।

दिलजीत: हम किताबों में पढ़ते थे कि मेरा भारत महान। तब इतना पता नहीं था, लेकिन अब पूरा भारत घूमने के बाद पता चलता है कि क्यों कहते है कि मेरा भारत महान।

PM मोदी: सच मैं भारत की विशालता एक अलग सी शक्ति है। हम एक वाइब्रेंट सोसाइटी हैं।

दिलजीत: भारत में सबसे बड़ा यदि कोई जादू है तो वह योगा है।

PM मोदी: जिसने योगा को महसूस किया है वह उसकी ताकत जानता है।

दिलजीत: मैंने आपका एक इंटरव्यू देखा था। हमारे लिए प्रधानमंत्री एक बहुत बड़ा पद है। इसके पीछे एक मां, एक बेटा और एक इंसान है। कई बार, यह आधा सच बहुत बड़ा होता है जब आप मां और पवित्र गंगा को अपने साथ लेकर चलते हैं। यह दिल को छू जाता है। एक्चूली ये बात दिल से निकली है तभी दिल तक गई है।

दिलजीत ने PM मोदी को सुनाया गीत… केहन्दें कित्थे है तेरा रब दिसदा ही नहीं, मैं केहा अखां बंद कर महसूस कर। गुरु नानक तां अंग संग है तू ही बस गैरहाजिर है, गुरु नानक… गुरु नानक… गुरु नानक…।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!