Wednesday , March 11 2026
Breaking News

Jalandhar में सख्त पाबंदियों के बावजूद बाज नहीं आ रहे लोग, भारी मात्रा में चाइना डोर जब्त

जालंधर , (PNL) : पंजाब में सख्ती के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे और धड़ल्ले से जानलेवा चाइना डोर की बिक्री कर रहे हैं। इसी के जालंधर पुलिस ने चलाए अभियान के तहत भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 116 चाइना डोर के गट्टू बरामद किए हैं। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए एसपी क्राइम के परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने चाइन डोर के खिलाफ चलाई विशेष मुहिम के तहत आज दाना मंडी के पास भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद की है। लेकिन आरोपी गिरफ्त से बाहर है, जिनकी तलाश जारी है। इस मामले में थाना नंबर 2 एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

आपको बता दें कि जानलेवा चाइन डोर कइयों की  जान ले चुकी है। चाइन डोर से आए दिन बच्चों व रास्ते में जा रहे राहगीरों के घायल होने की खबरें सामने आई रहीं। पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस के इसके प्रति सख्त लेकिन पाबंदी के बावजूद लोग इसे खरीद व बेच रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के ADCP-2 हरिंदर सिंह गिल समेत 19 IPS/PPS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!