Wednesday , September 30 2026
Breaking News

दिल्ली में 50-50 हो सकता था मुकाबला? 13 सीटों पर कांग्रेस ने ऐसे बिगाड़ दिया AAP का खेल, पढ़ें पूरी स्टोरी

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार (9 फरवरी) को घोषित हो गए. बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर लौटी. उसे 48 सीटें मिली. आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई. AAP पूरी 14 सीटों से बहुमत का आंकड़ा चूकी. एक रोचक आंकड़ा यह भी है कि 70 विधानसभा सीटों में 13 ऐसी सीट रही, जहां कांग्रेस के कारण AAP पार्टी को हार का सामना करना पड़ा.

दरअसल, इन सीटों पर हार का अंतर कांग्रेस को मिले वोटों से कम रहा. यानी अगर AAP और कांग्रेस मिलकर लड़ते तो यह 13 सीटें बीजेपी हार सकती थी. यानी बीजेपी को स्पष्ट बहुमत लाने से रोका जा सकता था. ऐसी स्थिति में कांग्रेस-आप गठबंधन को भी 35 और बीजेपी को भी 35 सीट मिलती. देखें, ऐसी सीटें…

  1. संगम विहार सीट पर सबसे करीबी मुकाबला रहा. यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिनेश मोहनिया केवल 344 वोट से हारे. कांग्रेस ने यहां तगड़ा नुकसान पहुंचाया. कांग्रेस के हरीश चौधरी को 15863 वोट मिले.

  2. त्रिलोकपुरी में भी कांटे की टक्कर रही. यहां AAP प्रत्याशी अंजना पार्चा महज 392 वोट से हारीं. कांग्रेस के अमरदीप यहां 6147 वोट लेकर आए.

  3. जंगपुरा सीट से  मनीष सिसोदिया महज 675 मतों से पराजित हुए. यहां कांग्रेस के फरहद सूरी को 7350 मत मिले.

  4. तिमारपुर सीट पर सुरिंदर पाल सिंह की 1168 मतों से हार हुई. इस सीट पर कांग्रेस के लोकेंद्र कल्याण सिंह 8361 वोट लेकर आए.

  5. राजिंदर नगर में AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 1231 वोट से हारे. इस सीट पर कांग्रेस के विनीत यादव 4015 वोट लेकर आए.

  6. महरौली से AAP प्रत्याशी महेंद्र चौधरी 1782 वोट से हारे. कांग्रेस की पुष्पा सिंह को इस सीट पर 9338 वोट हासिल हुए.

  7. मालवीय नगर से सोमनाथ भारती को 2131 वोट से शिकस्त मिली. यहां कांग्रेस प्रत्याशी जितेंदर कुमार कोचर को 6770 वोट मिले.

  8. ग्रेटर कैलाश सीट पर सौरभ भारद्वाज 3188 मतों से हारे. इस सीट पर कांग्रेस के गर्वित सिंघवी को 6711 वोट मिले.

  9. नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को 4089 मतों से शिकस्त झेलनी पड़ी. यहां कांग्रेस के संदीप दीक्षित को 4568 वोट मिले.

  10. छतरपुर सीट पर आप प्रत्याशी ब्रह्म सिंह तंवर 6239 वोट से हारे. यहां कांग्रेस के राजेंद्र सिंह तंवर को 6601 वोट मिले.

  11. मादीपुर सीट से राखी बिड़ला को 10,899 वोटों से हार मिली. यहां कांग्रेस के जेपी पंवार 17958 वोट लाए.

  12. बदली सीट पर अजेश यादव 15163 मतों से हार मिली. यहां कांग्रेस के देवेंदर यादव 41071 वोट लाकर AAP की हार का कारण बने.

  13. नगलोई जाट में AAP प्रत्याशी रघुवींद्र शौकीन 26251 मतों से पराजित हुए. इस सीट पर कांग्रेस के रोहित चौधरी 32028 वोट लेकर आए.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!