लुधियाना से दुखद खबर, वरिष्ठ पत्रकार दीपक सेलोपाल का निधन, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने किया दुख प्रकट
Punjab News Live -PNL
June 5, 2025
ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना, होम
लुधियाना, (PNL) : इस समय की दुखद खबर लुधियाना से आ रही है। लुधियाना के वरिष्ठ पत्रकार दीपक सेलोपाल का अचानक निधन हो गया है। दीपक बिल्कुल स्वस्थ थे और काम से शाम को घर लौटे थे। घर में अचानक उन्हें हार्टअटैक आ गया। उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। दीपक लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे। इस समय वह दैनिक सवेरा के लिए काम कर रहे थे। उनके निधन पर जहां मीडिया जगत को बड़ा झटका लगा है, वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी दुख प्रकट किया है।