Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बारिश के दौरान चप्पल पहनकर जालंधर की सड़कों पर उतरे डीसी हिमांशु अग्रवाल, शहर का जायजा लिया, निगम कमिश्नर को दिए निर्देश

जालंधर, (PNL) : मंगलवार को हुई भारी बारिश में जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल चप्पल पहनकर खुद सड़कों पर उतर गए। डीसी ने बरसात दौरान शहर के पानी से भरे हुए क्षेत्रों का दौरा किया साथ ही पानी की तुरंत निकासी के लिए अधिकारियों को आदेश दिए।

जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन सहित डिप्टी कमिश्नर ने रेलवे रोड, भगवान वाल्मीकि चौक, पटेल चौक, फगवाड़ा गेट, पीएपी चौक, माई हीरां गेट और शहर के अन्य इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि शहर को बरसाती पानी भरने की स्थिति से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने लोगों को बढ़िया सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता भी दोहराई ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा कि तत्काल हल के तौर पर शहर की गलियों में से पानी की तुरंत निकासी की जाए। डा. अग्रवाल ने कहा कि लगातार बारिश कारण लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े, जिसके लिए सभी संबंधित विभागों को एकजुट प्रयास करने चाहिए। डा. अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी जमा होने वाले इलाकों को जल्द से जल्द साफ़ किया जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की मुश्किल न हो।

डिप्टी कमिश्नर ने शहर में विशेषकर बारिश के मौसम दौरान पानी की निकासी के लिए व्यापक योजनाबंदी पर ज़ोर दिया। उन्होंने नगर निगम को ऐसी योजना का नक्शा तैयार करने को कहा जिससे शहरवासियों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि वह इस मामले को राज्य सरकार के सामने भी रखेंगे और इस काम के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

इस दौरान, उन्होंने जालंधर नगर निगम के फील्ड कर्मचारियों के साथ बातचीत की और उनके प्रयत्नों की प्रशंसा की एंव उनको शहर में बरसाती पानी भरने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश करने के लिए उत्साहित किया। इस दौरान जालंधर नगर निगम की सारी टीम मौके पर मौजूद थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!