Wednesday , August 19 2026
Breaking News

महंगे हुए VIP नंबर, 8 गुना तक बढ़े रेट, Notification जारी

न्यूज डेस्क, (PNL) : अगर आप भी अपनी गाड़ियों पर वीआईपी नंबर लगाने के शौकीन हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। क्योंकि सरकार ने फैंसी नंबरों के लिए बंद की गई साइट को पुनः चालू करने का निर्णय लिया है। अब आपको छोटे और फैंसी नंबर खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है।

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, अब लोगों को VIP नंबर पाने के लिए पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। पहले जहां 0001 नंबर की कीमत 2.5 लाख रुपये थी, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 5 लाख रुपये हो गई है। जबकि 0002, 0009 और 0786 का आरक्षित मूल्य 25 हजार रुपये था, जिसे 8 गुना बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार अन्य नंबरों के आरक्षित मूल्य में भी वृद्धि की गई है। इसके साथ ही 1100, 2200, 3300 और 6300 जैसे नंबर भी ऑनलाइन नीलामी के लिए रखे गए हैं। दलालों पर नकेल कसने के लिए बोली में भाग लेने के लिए आधार केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!