Friday , October 23 2026
Breaking News

जालंधर के सांसद चरणजीत चन्नी समेत देश के 17 MP ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित, इस वजह से मिला ये सम्मान, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : देश के 17 सांसदों को वर्ष 2025 का ‘संसद रत्न पुरस्कार’ प्रदान किया गया है। इन सम्मानित सांसदों में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल हैं। उन्हें संसद में प्रभावशाली कार्य और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद सांसद चरणजीत चन्नी ने जालंधर लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह सम्मान मेरी संसद यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और मैं यह सब क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और समर्थन से ही कर पाया हूं।

अन्य कई दिग्गज सांसद भी हुए सम्मानित

‘संसद रत्न पुरस्कार 2025’ के लिए एनसीपी (शरद पवार गुट) की नेता सुप्रिया सुले, भाजपा सांसद रवि किशन, निशिकांत दुबे, शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत समेत कई अन्य सांसदों को भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन सांसदों को दिया जाता है जो संसद में सक्रिय भूमिका निभाते हैं और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हैं।

इसके अलावा, तीन बार लगातार सांसद रहे और उत्कृष्ट योगदान देने वाले सांसदों को विशेष जूरी पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इनमें भाजपा नेता भरतरुहारी महताब, इंकलाबी समाजवादी पार्टी के एन.के. प्रेमचंद्रन, एनसीपी की सुप्रिया सुले और शिवसेना के श्रीरंग आप्पा बारणे शामिल हैं।

ये है संसद रत्न पुरस्कार?

संसद रत्न पुरस्कार’ की शुरुआत 2010 में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन द्वारा की गई थी। यह पुरस्कार उन सांसदों को दिया जाता है, जो संसद में प्रभावी भूमिका निभाते हैं, जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करते हैं।

चयन की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष होती है और विशेष जूरी के माध्यम से की जाती है। वर्ष 2025 के लिए इस जूरी के अध्यक्ष हंसराज अहीर थे, जो स्वयं एक अनुभवी सांसद रहे हैं। संसद रत्न पुरस्कार अब भारतीय संसदीय प्रणाली में उत्कृष्टता का प्रतीक बन गया है, जो जनप्रतिनिधियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!