Friday , October 2 2026
Breaking News

बेअदबी कानून पर मान सरकार और अकाल तख्त साहिब के बीच फिर मंथन, इतने दिन बाद चंडीगढ़ में बैठक

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुड़े जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर सरकार और श्री अकाल तख्त साहिब के बीच बातचीत का अगला दौर तय हो गया है। पंजाब सरकार की ओर से गठित 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में बैठक होगी।

इस बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से एक्ट को लेकर दिए गए सुझावों और आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कमेटी एक्ट के अलग-अलग प्रावधानों की समीक्षा करने के साथ-साथ अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित पैनल के साथ आगे समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श करेगी।

सरकार का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य संबंधित पक्षों के सुझावों पर गंभीरता से विचार करना है, ताकि कानून की मूल भावना और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता से जुड़े विषय की गंभीरता को बरकरार रखा जा सके।

16 सितंबर को बनी थी 7 सदस्यीय कमेटी

पंजाब सरकार ने 16 सितंबर को 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया था। कमेटी में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़ा, रिटायर्ड जस्टिस जसपाल सिंह, रिटायर्ड जस्टिस गुरबीर सिंह, रिटायर्ड IPS अधिकारी एवं पूर्व PPSC चेयरमैन जतिंदर सिंह औलख और लॉ ऑफिसर प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं।

आजीवन जेल और 25 लाख तक जुर्माने का प्रावधान

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों में सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से पंजाब विधानसभा ने अप्रैल 2026 में एक्ट को मंजूरी दी थी। कानून में बेअदबी के लिए कड़े दंड का प्रावधान किया गया है। इसमें आजीवन कारावास और 25 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान शामिल है।

हालांकि, एक्ट के कुछ प्रावधानों को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से आपत्तियां और सुझाव सामने आए हैं। इसी के बाद सरकार और अकाल तख्त के बीच इस कानून को लेकर बातचीत की प्रक्रिया शुरू हुई।

CM मान बोले- मूल भावना से नहीं होगा समझौता

मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि बेअदबी के मामलों में आजीवन कारावास और भारी जुर्माने का प्रावधान कानून की मूल नींव है। उनका कहना है कि एक्ट की समीक्षा के दौरान इसकी मूल भावना से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

अकाल तख्त ने सहमति तक एक्ट रोकने की मांग की

वहीं, 30 सितंबर को तय दो महीने की समयसीमा पूरी होने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से पंजाब सरकार से एक्ट को आपसी सहमति बनने तक लागू न करने की मांग की गई है।

अकाल तख्त साहिब की ओर से कहा गया है कि कानून के विवादित प्रावधानों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाए और सभी संबंधित पक्षों के बीच आम सहमति बनने के बाद ही आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जाए।

6 अक्टूबर की बैठक पर टिकी नजरें

अब 6 अक्टूबर को होने वाली बैठक को सरकार और श्री अकाल तख्त साहिब के बीच आगे की बातचीत के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक में अकाल तख्त की ओर से दिए गए सुझावों, एक्ट के प्रावधानों और संभावित संशोधनों पर चर्चा होगी। इसके बाद यह तय होगा कि दोनों पक्षों के बीच आगे बातचीत और संशोधन की प्रक्रिया किस दिशा में बढ़ेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में खड़ी 2 बसों में लगी आग:पहले एक में उठीं लपटें, फिर खुद चलकर दूसरी से टकराई; शॉर्ट सर्किट की आशंका

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शक्ति बस सर्विस की दो बसों में आग लग गई। …

तरनतारन में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने 2 पाकिस्तानी नागरिकों को मार गिराया

अमृतसर, (PNL): पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने घुसपैठ की कोशिश …

जालंधर पहुंचे डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी जसदीप गिल:जोनल सेक्रेटरी तलवाड़ की माता के निधन पर जताया शोक

जालंधर , (PNL) : राधास्वामी डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी हजूर जसदीप सिंह गिल आज जालंधर पहुंचे। …

Lovely Professional University में हिंसा फैलाने वाले 20 आरोपी पहचाने:7 स्टूडेंट्स समेत 9 गिरफ्तार; मिग पर चढ़ने वाला भी पकड़ा

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा मामले …

जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव तलवाड़ की माता जी का निधन

जालंधर, (PNL) : शहर के प्रतिष्ठित तलवाड़ परिवार पर शुक्रवार सुबह उस समय दुखों का …

बेअदबी कानून पर पंजाब सरकार ने 7 सदस्यीय कमेटी बनाई:PCS अधिकारी नोडल अफसर नियुक्त, अकाल तख्त के जत्थेदार को भेजा पत्र

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट-2026’ …

पंजाब में धान की सरकारी खरीद शुरू:1,887 मंडियां तैयार; खन्ना पहुंचा परमल धान का ढेर; सलाणा के किसान की फसल बिकी

 लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में आज से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। …

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के …

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!