Friday , October 2 2026
Breaking News

सिख जत्थेबंदियों ने SGPC प्रधान का इस्तीफा मांगा:चावला रेप मामले में जालंधर में की प्रेसवार्ता; कहा-18 अक्टूबर को अकाल तख्त को मांगपत्र देंगे

जालंधर , (PNL) : श्री आनंदपुर साहिब से एसजीपीसी के पूर्व सदस्य और शिरोमणि अकाली दल नेता अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ दुष्कर्म का मामला गरमा गया है। जालंधर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में ऑल सिख इंडिया संगठन जत्थेबंदी के नेता सुखदेव सिंह फगवाड़ा ने मामले में एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी का इस्तीफा मांगा है।

यह सारा मामला बहरीन की महिला की शिकायत पर रेप, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी के आरोपों में दर्ज एफआईआर को लेकर है। सिख जत्थेबंदियों ने मामले की जांच पंजाब पुलिस के बजाय सीबीआई को सौंपने की भी मांग की है।

जत्थेबंदियों ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि वह 18 अक्टूबर को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को मांग पत्र सौंपेंगे। इसमें धामी के इस्तीफे के अलावा हाईकोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में स्वतंत्र जांच कमेटी बनाने की मांग होगी। उनका कहना है कि कमेटी में एसजीपीसी के मौजूदा सदस्य या पदाधिकारी शामिल न किए जाएं।

मामले की जांच सीबीआई से कराने की बात कही

जत्थेबंदियों के अनुसार, घेराव के बाद धामी ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की बात कही थी। नेताओं ने आरोप लगाया कि इससे उनकी आपत्तियां दूर नहीं हुईं। उन्होंने दावा किया कि धामी के सामने पांच सवाल रखे गए थे, लेकिन उनका स्पष्ट जवाब नहीं मिला। एसजीपीसी चुनाव में देरी को लेकर बलदेव सिंह कायमपुरी को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर भी सवाल उठाए गए।

जागीर कौर के खाते में एक लाख रुपए ट्रांसफर किए जाने का मुद्दा उठाया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जागीर कौर के खाते में एक लाख रुपए ट्रांसफर किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। जत्थेबंदियों का दावा है कि राशि धर्म प्रचार कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह कालहवां के खाते से भेजी गई थी। उन्होंने इस लेनदेन की निष्पक्ष जांच की मांग की। जत्थेबंदियों ने अमरजीत सिंह चावला के एक अन्य सहयोगी से जुड़े कथित मामलों के सबूत जल्द सार्वजनिक करने की भी बात कही।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तरनतारन में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने 2 पाकिस्तानी नागरिकों को मार गिराया

अमृतसर, (PNL): पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने घुसपैठ की कोशिश …

जालंधर पहुंचे डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी जसदीप गिल:जोनल सेक्रेटरी तलवाड़ की माता के निधन पर जताया शोक

जालंधर , (PNL) : राधास्वामी डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी हजूर जसदीप सिंह गिल आज जालंधर पहुंचे। …

Lovely Professional University में हिंसा फैलाने वाले 20 आरोपी पहचाने:7 स्टूडेंट्स समेत 9 गिरफ्तार; मिग पर चढ़ने वाला भी पकड़ा

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा मामले …

जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव तलवाड़ की माता जी का निधन

जालंधर, (PNL) : शहर के प्रतिष्ठित तलवाड़ परिवार पर शुक्रवार सुबह उस समय दुखों का …

बेअदबी कानून पर पंजाब सरकार ने 7 सदस्यीय कमेटी बनाई:PCS अधिकारी नोडल अफसर नियुक्त, अकाल तख्त के जत्थेदार को भेजा पत्र

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट-2026’ …

पंजाब में धान की सरकारी खरीद शुरू:1,887 मंडियां तैयार; खन्ना पहुंचा परमल धान का ढेर; सलाणा के किसान की फसल बिकी

 लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में आज से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। …

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के …

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!