Wednesday , February 18 2026
Breaking News

जालंधर में 6 अक्टूबर को होने जा रही है सबसे बड़ी Cycle Ride, इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन (EMA) भी लेगी हिस्सा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : शहर में 6 अक्टूबर को रोटरी क्लब जालंधर जोन की तरफ से सबसे बड़ी साइकिल राइड करवाई जा रही है। इस इवेंट का नाम cyclothon 4.0 रखा गया है। प्रधान गगन लुथरा, डा. रुचि सिंह गौर और राजेश बाहरी ने बताया कि माडल टाउन के शिवानी पार्क से सुबह 6.30 बजे ये राइड शुरू होगी, जो पूरे शहर का करीब 10 किमी का राउंड लगाकर वापस यहां खत्म होगी।

इसमें 1000 से ज्यादा राइडर्स शामिल होने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के चीफ गैस्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्वर डा. पीएस ग्रोवर होंगे। इस राइड में इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन (EMA) भी प्रधान संदीप साही की अगुवाई में हिस्सा लेने जा रही है। इस दौरान संस्था से जुड़े सभी पत्रकार भी शामिल होंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!