Wednesday , September 9 2026
Breaking News

दुखद खबर : ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में 19 साल की पंजाबी छात्रा की मौत, जानें वजह

न्यूज डेस्क, (PNL) : ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में एक 19 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है। कोमलप्रीत कौर नर्सिंग की पढ़ाई के साथ पार्टटाइम नौकरी कर रही थी। घटना के बाद से पंजाब के लुधियाना में उनका परिवार शोक में है। कोमलप्रीत हलवारा के पास स्थित गांव कलसियां की रहने वाली थीं। उनके पिता अमरीक सिंह रिटायर्ड सूबेदार हैं।

जानकारी के अनुसार कोमलप्रीत कौर शनिवार देर रात अपनी नाइट ड्यूटी खत्म करके पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान कैनिंगवेल इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कोमलप्रीत की मौके पर ही जान चली गई।

कोमलप्रीत कौर को शनिवार रात करीब 11:30 बजे जॉन स्ट्रीट के पास, अल्बानी हाईवे पर बेंटले प्लाजा कार पार्किंग में एक नीली हुंडई i30 हैचबैक ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने बताया कि युवती को गंभीर चोटें आईं और उसे एम्बुलेंस से रॉयल पर्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!