Monday , August 17 2026
Breaking News

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर मनविंदर सिंह को सरकार ने बनाया ज्वाइंट डॉयरेक्टर

चंडीगढ़, (PNL) : सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मनविंदर सिंह को पंजाब सरकार ने संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है। 2011 बैच के सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी मनविंदर सिंह को 2020 में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया था। उन्होंने 2017-20 तक जालंधर के डीपीआरओ के तौर पर बेहतरीन काम किया और मौजूदा समय में विभाग की अहम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया शाखाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय का कार्यभार संभाल रहे हैं। वर्ष 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व और उसके बाद कोरोना काल में मीडिया नोडल अधिकारी के तौर पर मनविंदर सिंह द्वारा निभाई गई बेहतरीन सेवाओं को आज भी याद किया जाता है। उनके अलावा डिप्टी डॉयरेक्टर इशविंदर सिंह ग्रेवाल को भी ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!