Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : हवाई नहीं समुंद्री जहाज भी ‘सेफ’ नहीं, वियतनाम में समुंद्र के अंदर क्रूज जहाज पलटा, 37 यात्रियों की मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तरी वियतनाम के हालोंग खाड़ी में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ. क्वांग निन्ह प्रांत में एक क्रूज जहाज (Cruise Ship), जिसमें कई पर्यटक सवार थे, अचानक आए तेज तूफान के कारण पलट गया. वियतनाम न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है. बचाव कार्य अभी भी जारी है.

तूफान आने से डूबा Cruise Ship

यह हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ, जब क्रूज जहाज (Cruise Ship) को तेज तूफान का सामना करना पड़ा. दोपहर 2:05 बजे तक जहाज का अधिकारियों से संपर्क टूट गया और बाद में यह हालोंग खाड़ी के पानी में डूब गया, जैसा कि अधिकारियों ने बताया.

Cruise Ship में सवार थे 48 यात्री

क्रूज जहाज (Cruise Ship) में उस वक्त 48 यात्री सवार थे, जिनमें 24 पुरुष और 24 महिलाएं थीं. इनमें से कई युवा और बच्चे बताए जा रहे हैं. स्थानीय मीडिया आउटलेट ने बताया कि अधिकांश यात्री वियतनामी परिवार थे जो राजधानी हनोई से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घूमने आए थे.

11 लोगों को बचाव दल ने सुरक्षित बचाया

भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद, बचाव दल ने 11 लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि, कई लोग अभी भी लापता हैं, जिसके लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

पीएम फाम मिन्ह चिन्ह ने हादसे को लेकर जताया शोक

प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दुर्घटना की पूरी जांच के लिए कहा. हालोंग खाड़ी वियतनाम का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है. यहां घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के 40 लाख से ज्यादा पर्यटक आए थे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!