Friday , October 2 2026
Breaking News

पंजाब में लॉ एंड आर्डर को लेकर सीएम मान ने बुलाई पुलिस अधिकारियों की मीटिंग, डीजीपी भी रहे मौजूद, दिए ये निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस आयुक्तों (सी.पी.) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एस.एस.पी.) को निर्देश दिया कि अपराध और आपराधिक तत्वों के साथ बिल्कुल भी नरमी न बरती जाए और सख्ती से निपटा जाए।

सी.पी. और एस.एस.पी. के साथ आज वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने ज़ोर दिया कि आने वाले त्यौहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं।

उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान अक्सर शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और भीड़भाड़ के कारण भगदड़ व जेबकटी-झपटमारी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसके साथ ही समाज-विरोधी और देश-विरोधी ताकतें भी हालात का फायदा उठाने की फिराक़ में रहती हैं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर सतर्क और तालमेल के साथ कदम उठाने पर ज़ोर दिया।

मुख्यमंत्री ने यातायात को सुचारू रखने, भीड़ प्रबंधन, आग लगने की घटनाओं से निपटने के पुख़्ता प्रबंध, मेडिकल आपातकाल और आपदा प्रबंधन की तैयारी पर विशेष ज़ोर दिया। कुछ क्षेत्रों में सामाजिक तनाव की हालिया रिपोर्टों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने लोगों से सामाजिक सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

भगवंत सिंह मान ने नागरिकों को गुमराह करने वाले प्रचार से सतर्क रहने की सलाह दी और पुलिस आयुक्तों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि राज्य भर में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क बनाए रखें।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित भड़काऊ सामग्री पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की सामग्री का उद्देश्य राजनीतिक या साम्प्रदायिक तनाव को भड़काना होता है, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर खतरा मंडराता है। मुख्यमंत्री ने सी.पी. और एस.एस.पी. को सोशल मीडिया की बारीकी से निगरानी करने और इस तरह की सामग्री को तुरंत साइबर क्राइम यूनिट्स को कार्रवाई हेतु भेजने का आदेश दिया ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व पर ज़ोर देते हुए पुलिस अधिकारियों से अपील की कि छोटे-मोटे मामलों का निपटारा थाने के स्तर पर ही किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्यभर में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस दृष्टिकोण से अनावश्यक मुकदमेबाज़ी कम होगी और पुलिस अपनी मुख्य जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित कर पाएगी। इसके लिए सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा एक संस्थागत ढांचा तैयार किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत पंजाब पुलिस की कोशिशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण पंजाब को शांति, तरक्की और खुशहाली के विरोधी तत्वों से लगातार खतरा बना रहता है। इसलिए पुलिस को हमेशा सतर्क रहना होगा। पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए भगवंत सिंह मान ने विश्वास जताया कि पंजाब पुलिस देश-विरोधी ताकतों से प्रभावी ढंग से निपटने की अपनी परंपरा को जारी रखेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, डी.जी.पी. गौरव यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!