Wednesday , October 21 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान ने मुंबई में कई नामी कंपनियों के सीईओ के साथ की मीटिंग : CEAT और SUN PHARMA ने पंजाब में प्लांट लगाने की इच्छा जताई

मुंबई/चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को सीएम भगवंत मान मुंबई में थे। इस दौरान उन्होंने वहां पर कई उद्योगपितयों से मीटिंग की। कई नामी कंपनियों ने पंजाब में निवेश की इच्छा जताई है। यह दावा पंजाब सरकार की तरफ से किया गया है।

सन फार्मा ने अपने मौजूदा टौसा प्रोजेक्ट के विस्तार की इच्छा जताई है। वहीं, सिफी टेक्नोलॉजी ने मोहाली में एआई आधारित होरीजोंटल डॉटा सेंटर में निवेश करने की दिलचस्पी दिखाई। जबकि जेएस डब्ल्यू स्टील ने 1600 करोड़ की लागत से 28 एकड़ में नया यूनिट स्थापित करेगा। आरपीजी ग्रुप ने पंजाब में दिलचस्पी दिखाई है। जालंधर में टायर कंपनी का प्लांट लगाने को लेकर सीएम मान ने CEAT टायर्स के वाइस चेयरमैन अनंत गोयनका से मुलाकात की और पंजाब में इनवेस्टमेंट करने का न्योता दिया।

निवेश के लिए बनाई नई पॉलिसी

पंजाब सरकार ने राज्य में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अपनी वाटर एडवेंचर टूरिज्म पॉलिसी बनाई है। जिसका फायदा भी राज्य को मिला है। ताज जैसे बड़े समूहों ने राज्य में निवेश करने में रुचि दिखाई है। होशियारपुर और पठानकोट में कई बड़ी नामी होटल चेन ने अपने प्रोजेक्ट शुरू कर दिए हैं। वहीं, अब चंडीगढ़ से सटे इलाके में पॉलिसी में संशोधन किया गया है।

सीएम मान ने कहा- जालंधर में पहले से लेदर इंडस्ट्री है, उन्हें वहां पर माल की कमी भी नहीं होगी। साथ ही सुरक्षा और अन्य जिम्मेदारियों की सरकार संभालेगी। जिससे काम करने के लिए एक अच्छा माहौल बन सकेगा।

सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई में आरपीजी ग्रुप के वाइस चेयरमैन अनंत गोयनका से मुलाकात की फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ” मुंबई में आरपीजी ग्रुप के वाइस चेयरमैन अनंत गोयनका से मुलाकात पर CEAT टायर्स को पंजाब में प्लांट लगाने का न्योता दिया है। जालंधर में लेदर इंडस्ट्री पहले से ही काम कर रही है। ऐसे में CEAT टायर्स प्लांट लगने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा और उत्तर भारत में भी CEAT कंपनी के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!