‘सेल्फ डिक्लेयर्ड बंदा पंजाब का सीएम कैंडिडेट नहीं बनेगा’, सीएम रेस को लेकर राजा वड़िंग का बड़ा बयान, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
January 2, 2026
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में इन दिनों खुद को सीएम चेहरा प्रोजेक्ट करने की होड़ मची है। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा व अन्य नेता खुद को सीएम पद का दावेदार प्रोजेक्ट कर रहे हैं। पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को यह रास नहीं आ रहा है।
राजा वड़िंग ने साफ कर दिया कि सेल्फ डिक्लेयर्ड बंदा सीएम नहीं बनेगा लिखवाकर ले लो। राजा वड़िंग ने एक इंटरव्यू में कहा कि सीएम चेहरा घोषित करने का अधिकार सिर्फ राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पास है और किसी के पास इस बात का अधिकार नहीं है। मेरे हिसाब से जो खुद को सीएम चेहरा दिखाएगा उसका नुकसान होगा।
राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी इस बात से खफा है। उन्होंने कहा कि जो भी अपने को सेल्फ डिक्लेयर करके मुख्यमंत्री बनाता है तो वो बिल्कुल नहीं बनेगा। मेरे से लिखवाकर ले लो। जो अपने को मुख्यमंत्री बता रहा है वो बिल्कुल मुख्यमंत्री नहीं बनेगा। राजा वड़िंग ने इस बयान से चरणजीत सिंह चन्नी पर सीधा निशाना साधा है।