Wednesday , February 18 2026
Breaking News

कांग्रेस के गढ़ में आज गरजेंगे सीएम भगवंत मान, बोले-आप का मिशन 13-0, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। पंजाब में सभी पार्टियों तकरीबन अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। पंजाब की सत्ताधारी पार्टी आप ने भी कमर कस ली है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर और गुरदासपुर पहुंच रहे हैं। वह आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल के लिए अमृतसर औरर गुरदासपुर में शैरी कलसी के हक में वोट मांगेंगे। CM मान मिशन AAP 13-0 के लिए गुरदासपुर और अमृतसर के लोगों से वोट मांगेंगे। मुख्यमंत्री मान 1 बजे गुरदासपुर और शाम 5 बजे के करीब हॉल गेट अमृतसर पहुंचेंगे।

अमृतसर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है, जहां से पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली व कैबिनेट मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन वर्तमान समय में अमृतसर की 11 विधानसभा सीटों पर नजर दौड़ाएं तो 9 पर आम आदमी पार्टी, एक राजासांसी सीट पर कांग्रेस और 1 मजीठिया सीट पर अकाली दल काबिज है। 2022 विधानसभा के चुनावों को 2024 में बदलने का लक्ष्य लेकर सीएम भगवंत मान अमृतसर पहुंच रहे हैं। हाल गेट पर वे विरोधियों पर निशाना साधेंगे और केंद्र में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने की मांग लोगों के सामने रखेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 12 साल बाद बैलगाड़ी की दौड़ों की शुरुआत के साथ किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 का किया उद्घाटन

किला रायपुर (लुधियाना), (PNL) : किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 मंगलवार को लुधियाना में बहुत उत्साह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!