Saturday , August 1 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर के सिविल अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में आई खराबी, तीन मरीजों की मौत, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। जालंधर के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां के ऑक्सीजन प्लांट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस फॉल्ट के कारण आईसीयू में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर विनय ने तकनीकी फॉल्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हुई। जिसके बाद तीन मरीजों की मौत हुई हो गई।

मृतकों में एक मरीज सांप के डसने का शिकार था, दूसरा टीबी से पीड़ित था, जबकि तीसरा मरीज नशे की ओवरडोज का था। डॉक्टर विनय ने कहा कि मौतों और फॉल्ट के बीच संबंध की गहराई से जांच की जाएगी ताकि सच सामने आ सके। फिलहाल अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और तकनीकी टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी कोई चूक न हो।

डॉ. विनय आनंद ने कहा- “ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई में तकनीकी फॉल्ट आया था, जिससे ऑक्सीजन का प्रेशर कम हो गया था। यह फॉल्ट ट्रॉमा सेंटर की लाइन में ही हुआ। प्रेशर कम होने के बाद तीन मरीजों की मौत हुई है। हालांकि, मैं यह नहीं कह सकता कि मौतें ऑक्सीजन की कमी से ही हुई हैं, लेकिन इतना जरूर है कि मौतें ऑक्सीजन प्रेशर कम होने के बाद हुई हैं। तीनों मरीज पहले से ही गंभीर हालत में थे, एक सर्पदंश का केस था, एक टीबी का और एक ओवरडोज़ का। मामले की आगे जांच की जा रही है।”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध किया:’चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए, हूटिंग की; गुस्साए प्रधान ने कहा- कार्रवाई करूंगा

 पटियाला , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!