Saturday , July 11 2026
Breaking News

लुधियाना में तीन दिन से लापता चल रहे 9 साल के बच्चे की लाश मिली, हत्या कर फेंक गए!

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। तीन दिन से लापता चल रहे 9 साल के बच्चे की शनिवार शाम लाश मिली है। कत्ल करने के बाद किसी ने उसका शव कासाबाद गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया। बच्चे की पहचान पहचान अमन के रूप में हुई है।

बच्चे की मां अनीषा ने कहा कि तीन दिन जगह-जगह पर घूमते रहे। थाने गए। हमारी सुनवाई होती तो बच्चा नहीं मरता। पांच तारीख से गायब था। घर के बाहर खेल रहा था। पतंग उड़ा रहा था। उसकी उम्र नौ साल थी।

सूरज ने कहा कि अमन उनका भांजा था। सुबह से तीन थानों के चक्कर लगा दिए। पुलिस वाले इलाका-इलाका कहते रहे और बच्चे का कत्ल हो गया। बच्चा घर से 50 मीटर की दूरी पर पतंग उड़ा रहा था। घर से 50 मीटर की दूरी पर ही बच्चे का शव मिला है। पुलिस ने पहले तलाश नहीं की।

बच्चे की दादी ने कहा कि उसकी दो पोतियां और एक पोता था। किसी ने उसे मार दिया। थाने के चक्कर लगा रहे थे। अब मेरा पोता मार दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!