Tuesday , April 21 2026
Breaking News

स्कूल के टूर पर कसौल घूमने गए चंडीगढ़ के चार बच्चे हुए लापता, पुलिस के हाथ-पैर फूले

चंडीगढ़, (PNL) : चंडीगढ़ के मौली जागरा और पंचकूला के चार बच्चे अचानक लापता हो गए। परिजनों ने संबंधित थानों में लापता होने के केस दर्ज करवाए हैं। दो बच्चे मौली जागरा, एक ढकोली और एक बच्चा सेक्टर 12 पंचकूला का है। चारों बच्चे पंचकूला एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं, बच्चों की उम्र 11 से 12 साल है।

पुलिस के अनुसार बच्चों के परिजनों ने कहा कि बच्चे स्कूल के टूर पर कसौल गए थे। जहां उन्होंने फ्लेवर हुक्का पिया था। स्कूल टूर से वह घर लौट आए। इस दौरान उन्हें एक बच्चा हुक्का पीने की भाव उनके माता पिता को बताने को लेकर ब्लैकमेल करने लगा। परिजनों का कहना है कि हो सकता हैं, बच्चे डर गए हो। जिस कारण से वह घर नहीं आ रहे।

हालांकि एक साथ चार बच्चों के लापता होने से पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन अपने जानकारों और रिश्तेदारी में भी पता कर लिया हैं, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। चंडीगढ़ और पंचकूला पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस बच्चों के स्कूल के आने जाने के रास्तों के कैमरे खंगाल रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता-चादरा और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा

अमृतस​र , (PNL) : पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!