Wednesday , November 11 2026
Breaking News

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के नए मुखी नागेश्वर राव ने पद संभाला, भ्रष्टाचार रोकने को लेकर दिए ये निर्देश, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : अतिरिक्त निदेशक जनरल ऑफ पुलिस (ए डी जी पी) श्री जी. नागेश्वर राव, आईपीएस, ने आज एस.ए.एस. नगर के विजिलेंस ब्यूरो भवन में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक के रूप में पद संभाला।इस मौके पर मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री राव ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति कोई लापरवाही न बरतने की नीति को सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए कड़ी से कड़ी तरीके से लागू किया जाएगा।

ब्यूरो के प्रशासन में दक्षता और शासन में पारदर्शिता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए नव-नियुक्त विजिलेंस ब्यूरो प्रमुख ने कहा कि सभी प्रकार के भ्रष्टाचार मामलों और विजिलेंस जांचों को पेशेवर तरीके से तेजी और गहराई से निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिश्वतखोर आरोपियों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए अदालतों में चल रहे सभी मामलों की सबूतों सहित कड़ी पैरवी की जाएगी। उन्होंने जिला अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के अपने मिशन में चौकस रहने, अधिक सक्रिय होने और भ्रष्टाचार मामलों में किसी प्रकार का समझौता न करने के लिए भी प्रेरित किया।

कड़ी चेतावनी जारी करते हुए श्री राव ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को यदि किसी भ्रष्ट कार्य में शामिल पाया गया तो उसे बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार के अंत के लिए आम जनता की भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक हों और इसे मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन नंबर पर या ईमेल के जरिए रिपोर्ट करने में सक्रिय रूप से सहयोग करें ताकि पारदर्शी और अधिक जवाबदेह प्रणाली में बेहतर योगदान दिया जा सके।

विजिलेंस गतिविधियों की मौजूदा स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए श्री राव ने 19 फरवरी को एस.ए.एस. नगर में ब्यूरो के मुख्य कार्यालय में विजिलेंस ब्यूरो के सभी एस.एस.पीज़ की एक बैठक बुलाई है, ताकि सभी लंबित मामलों और विजिलेंस जांचों की समीक्षा की जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!