Tuesday , February 17 2026
Breaking News

जालंधर : वार्ड नं 50 से कांग्रेसी उम्मीदवार चरणजीत सिंह मक्कड़ के हक में पूर्व सीएम चन्नी ने किया रोड शो, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : वार्ड नं 50 से कांग्रेसी उम्मीदवार चरणजीत सिंह मक्कड़ के हक में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आज बड़ा रोड शो किया। ये रोड शो बस्ती शेख के बड़ा बाजार में निकाला गया, जहां कांग्रेस की तमाम लीडरशिप भी मौजूद रही। चन्नी ने खुद लोगों से मक्कड़ को वोट डालने की अपील की। चन्नी ने कहा कि मक्कड़ एक ईमानदार नेता हैं और हर समय लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। लोगों को ऐसा नेता ही चुनना चाहिए, जो उनके काम आ सके। बता दें कि इस वार्ड से आप ने पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत बंटी को मैदान में उतारा है जबकि बीजेपी ने मनजीत टीटू को टिकट दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!